Coronavirus In India : भारत में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 37 हजार 7 साै 4 नए कोरोना वायरस संक्रमण केस दर्ज हुए हैं। इसके अलावा एक दिन में 488 लोगों की माैत हुई है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। Coronavirus In India : भारत में कोरोना वायरस के मामले आज शनिवार को भी 3 लाख से ज्यादा दर्ज हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटे में 3,37,704 नए कोरोना वायरस संक्रमण दर्ज किए हैं। इस तरह से देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,89,03,731 तक पहुंच गई है। इसमें कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 10,050 मामले शामिल हैं।सक्रिय मामले 21,13,365 हो गए


नए मामलों दर्ज होने के बाद से देश में सक्रिय मामले बढ़कर 21,13,365 हो गए हैं, जो 237 दिनों में सबसे अधिक है। वहीं एक दिन में 488 लोगों की मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,88,884 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार से ओमिक्रोन के मामलों में 3.69 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं दैनिक सकारात्मकता दर 17.22 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 16.65 प्रतिशत दर्ज की गई है। जानें कोरोना से कहां हुई कितनी माैतें

488 माैतों में केरल के 106, महाराष्ट्र के 52, दिल्ली के 38 और पश्चिम बंगाल के 35 लोग हैं। देश में अब तक कुल 4,88,884 मौतें हो चुकी हैं। इसमें महाराष्ट्र से 1,42,023, केरल से 51,607, कर्नाटक से 38,537, तमिलनाडु से 37,145, दिल्ली से 25,541, उत्तर प्रदेश से 23,022 और पश्चिम बंगाल से 20,265 मौतें हुई हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 19,60,954 परीक्षण हुए। अब तक देश में 71.34 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

Posted By: Shweta Mishra