भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 11039 नए केस सामने आए हैं। वहीं 110 नई मौतें हुई हैं। इस तरह से देश में अब तक इस महामारी की चपेट में 10777284 लोग आ चुके हैं।

नई दिल्ली (एएनआई)। कोरोना वायरस के मामलों में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दाैर जारी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार बुधवार को पिछले 24 घंटों में 11,039 नए कोविड -19 मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा देश में पिछले 24 घंटों में 14,225 मरीज डिस्चार्ज हुए और 110 मौतें दर्ज की गई हैं। इस तरह से भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 1,07,77,284 तक पहुंच गया है और 1,04,62,631 लोग अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा देश में कोरोना वायरस से हुई माैतों का आंकड़ा 1,54,596 पहुंच गया है।

India reports 11,039 new COVID-19 cases, 14,225 discharges, and 110 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
Total cases: 1,07,77,284
Total discharges: 1,04,62,631
Death toll: 1,54,596
Active cases: 1,60,057
Total Vaccination: 41,38,918 pic.twitter.com/pU2IxIgYQy

— ANI (@ANI) February 3, 2021


देश में 1,60,057 कोरोना वायरस के केस एक्टिव
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में देश में 1,60,057 कोरोना वायरस के केस एक्टिव हैं। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल में तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं। वहीं कोरोना वायरस के खिलाफ इन दिनों टीकाकरण अभियान चल रहा है। देश भर में अब तक 41,38,918 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन दी गई है। कोविड-19 के लिए 2 फरवरी तक कुल 19,84,73,178 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, इनमें से 7,21,121 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था।

Posted By: Shweta Mishra