असम और पश्‍िचम बंगाल के साथ अब तमिलनाडु केरल और पुडुचेरी में हुए चुनावों की मतगणना के शुरुआती रूझान आना शुरू हो गए हैं। जिससे उम्‍मीद हैं कि दोहपर से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में इस समय केरल में लेफ्ट और कांग्रेस में टक्‍कर हो रही है। वहीं तमिलनाडु में द्रमुक और अन्नाद्रमुक के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।


86 सीटों पर आगेतमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआती रूझानों में केरल में लेफ्ट और कांग्रेस तथा तमिलनाडु में द्रमुक और अन्नाद्रमुक के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। दोपहर 12 बजे तक यह साफ हो जाएगा कि पांचों राज्यों में किस पार्टी की सरकार बनेगी। 2014 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से इन चुनावों को क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से इन नतीजों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन चुनाव के परिणामों का असर राज्यसभा की सीटों पर भी पड़ेगा। तमिलनाडु में शुरूआती रूझानों में करूणानिधि के डीएमके वाला गठबंधन 71 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि जयललिता की अन्नाद्रमुक 86 सीटों पर आगे चल रही है। द्रमुक को फायदा
चुनाव के बाद आए विभिन्न एक्जिट पोल में कहा जा रहा था कि तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में अन्नाद्रमुक की अगुवाई कर रही मुख्यमंत्री जयललिता और द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन में कड़ी टक्कर हो सकती है। जिसमें द्रमुक को फायदा मिल सकता है।शुरूआती रूझान में केरल में लेफ्ट को बढत मिलती हुई दिखाई दे रही है जो अभी 78 सीटों पर आगे चल रहा है वहीं 50 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है जबकि भाजपा 2 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। यदि मतदान के बाद हुए सर्वेक्षण सही निकले 140 सीटों वाले केरल में एलडीएफ को आसानी सरकार बना सकती है। असम की तरह यहां भी कांग्रेस से सत्ता छिन सकती है और वामदल सरकार बना सकते हैं। राज्य में सत्ताधारी कांग्रेससर्वेक्षण में अभी राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ को केवल 55-60 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के नतीजों में कहा गया है कि भाजपा गठबंधन वहां 2-3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।पुडुचेरी में कांग्रेस को मिल सकती है सत्ता केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है, फिलहाल 8 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है जबकि जयललिता की पार्टी एआईएडीमके 3 सीटों पर आगे चल रही है वहीं 2 सीटों पर एआइएनआरसी बढ़त बनाए हुए है। एग्जिट पोल की मानें तो यहां कांग्रेस को जीत मिलने की उम्मीद है जहां उसके और डीएमके के गठबंधन के सत्ता में आने की संभावना है।

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra