भारत में कोविड-19 केस लोड 91 लाख के पार चला गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 44059 नये मामले सामने आए हैं। देश में 8562641 लोग अब तक नोवल कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।


नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 91,39,865 लोग नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 511 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आंकड़े के साथ देश कोविड-19 संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,33,738 पहुंच गई है।संक्रमण से ठीक होने की दर देश में 93.68 प्रतिशत


यह लगातार 13वां दिन है जब देश में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस 5 लाख से कम है। इस समय देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,43,486 एक्टिव केस हैं। यह संख्या भारत में संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 4.85 प्रतिशत है। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने की दर देश में 93.68 प्रतिशत है। नोवल कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की दर भारत में 1.46 प्रतिशत है।देश में 13.25 करोड़ सैंपल्स की कोविड-19 जांच

7 अगस्त को देश में कोरोना वायरस का कुल संक्रमण बढ़ कर 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख पार कर गया था। यह संख्या बढ़ते-बढ़ते 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख पार कर गया था। आईसीएमआर के मुताबिक, 22 नवंबर तक देश में 13.25 करोड़ सैंपल्स की कोविड-19 जांच हो चुकी है। रविवार को 8,49,596 नमूनों की जांच की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 140 4440 61
आंध्र प्रदेश 14249 841026 6938
अरुणाचल प्रदेश 1040 14972 49
असम 3142 207397 974
बिहार 4839 223484 1221
चंडीगढ़ 1094 15317 260
छत्तीसगढ़ 21393 199311 2732
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 39 3280 2
दिल्ली 40212 481260 8391
गोवा 1170 44979 677
गुजरात 13600 179953 3859
हरियाणा 20344 194768 2188
हिमाचल प्रदेश 7034 26756 537
जम्मू और कश्मीर 5700 99219 1629
झारखंड 2289 104229 951
कर्नाटक 24887 836505 11654
केरल 65982 494664 2049
लद्दाख 928 6911 100
मध्य प्रदेश 11765 178117 3162
महाराष्ट्र 82521 1651064 46623
मणिपुर 3146 20018 236
मेघालय 894 10335 110
मिजोरम 463 3192 5
नागालैंड 1410 9308 59
ओडिशा 6508 305813 1640
पुद्दुचेरी 559 35525 609
पंजाब 6724 135008 4614
राजस्थान 23190 218583 2163
सिक्किम 278 4345 99
तमिलनाडु 12542 745848 11605
तेलंगाना 11227 251468 1433
त्रिपुरा 796 31269 369
उत्तराखंड 4368 65733 1155
उत्तर प्रदेश 23806 495415 7559
पश्चिम बंगाल 25207 423129 8025
Posted By: Satyendra Kumar Singh