Cyclone Biparjoy : चक्रवात बिपारजॉय अगले 36 घंटों में तेज होने वाला है। अगले दो दिनों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा इसका रूप और भी खराब होने की आशंका है। यहां पढ़ें चक्रवात बिपारजाॅय से जुड़ा अपडेट...


नई दिल्ली (एएनआई / पीटीआआई)। Cyclone Biparjoy : चक्रवात बिपारजॉय अगले कुछ घंटों में काफी गंभीर रूप धारण कर सकता है। इस तूफान का असर गोवा, कर्नाटक, उत्तरी केरल के तटीय इलाकों में देखने को मिलता है। इस दौरान आंधी और भारी बारिश की भी आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बीते कुछ घंटों में गोवा के 840 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और मुंबई के 870 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में स्थित पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित था। अगले 36 घंटों के दौरान धीरे-धीरे और तेज करने के लिए और अगले दो दिनों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा, इसका स्वरूप और भी खराब होने की संभावना है। वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक, चक्रवाती तूफान को तटीय इलाकों तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है।

महाराष्ट्र में हाई अलर्ट
मौसम विभाग ने मछुआरों को अरब सागर में ऐसे चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की सलाह भी दी है। इसके साथ ही कहा कि जो लोग समुद्र में थे उन्हें तट पर लौटने को कहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में चक्रवात बिपारजॉय के और तेज होने का अनुमान जताया है। इस हिसाब से चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के कारण अगले तीन दिनों तक समुद्र में खतरनाक हालात बने रहने की संभावना है। महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चक्रवात से बाई, पालघर, कोंकण तटीय क्षेत्र प्रभावित होंगे और अनुमान है कि इस चक्रवात से गुजरात भी प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में बड़ी लहरें उठेंगी जबकि मुंबई, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के तटीय क्षेत्रों में तूफानी हवाएं चलेंगी।

Posted By: Shweta Mishra