बीते दिनों जबरदस्‍त तरीके से चर्चा में रहे बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर और कटरीना कैफ। चर्चा रही दोनों के जल्‍द एक होने की। उसके बाद दोनों चर्चा में आए एकदूसरे से अलग होने को लेकर। वहीं अब दोनों के अलग होने के बाद चर्चा है रणबीर कपूर के फिर से दीपिका पादुकोण से करीबी बढ़ाने की। इस क्रम में हाल ही में ये खबर सुनने को मिली है कि एक दिन के लिए मुंबई आईं दीपिका रणबीर से मिलने उनके घर पहुंची।

शूटिंग के बीच मिला एक घंटे का वक्त
बता दें कि दीपिका इन दिनों विदेश में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'xXx' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस शूटिंग के बीच से एक दिन का समय मिलने पर वह सिर्फ एक ही दिन के लिए मुंबई आईं थीं। मुंबई पहुंचने के बाद वह सीधे रणबीर से मिलने उनके घर पर पहुंचीं।
दोनों को देखा गया यहां साथ में
दोनों को साथ में रणबीर के फ्लैट के टेरिस पर देखा गया। दोनों आपस में काफी देर तक बातचीत करते रहे। बताया गया है कि दीपिका रण्ाबीर से शुक्रवार शाम को मिली थीं और उसी रात को ही वह अपने एक करीबी दोस्त की शादी के लिए श्रीलंका को रवाना हो गईं।
पहले भी जुड़ चुका है दोनों का नाम
गौरतलब है कि रणबीर कपूर के साथ पहले भी दीपिका का नाम कई बार जुड़ चुका है। दोनों खुद इस बात को स्वीकार भी करते हैं। रणबीर और कटरीना के बीच ब्रेकअप के लिए भी दीपिका संग इनके रिश्ते को ही जिम्मेदार भी माना जा रहा है। अब कारण चाहें जो भी हो, लेकिन दबी जुबान में लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि जहां रणवीर सिंह अपने काम छोड़कर दीपिका से मिलने के लिए सात समंदर पार तक पहुंच जाते हैं, वहीं दीपिका मुंबई पहुंचती हैं खास रणबीर कपूर से मिलने के लिए।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma