Shahrukh Arrest नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसा के दौरान पुलिस पर पिस्‍तौल तानने वाले शख्स शाहरुख को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

कानपुर। Shahrukh Arrest दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी उपलब्धि मिली है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसा के दौरान दिल्‍ली पुलिस के सिपाही पर पिस्‍तौल तानने वाले शाहरुख को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के बरेली से हुई है। बीते दिनों दिल्ली में हुई हिंसा में लाल टीशर्ट पहने शाहरुख का वीडियो सामने आया था। जिसमें वह दिल्‍ली पुलिस के सिपाही पर पिस्‍तौल तानता हुआ नजर आया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी।

Shahrukh, the man in red t-shirt who had opened fire at police during violence in North East Delhi on 24th February, has been arrested by Delhi Police Crime Branch from Uttar Pradesh. pic.twitter.com/aSCcTKolkc

— ANI (@ANI) March 3, 2020

हिंसा में करीब 46 लोगों की माैत
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 फरवरी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ उत्तर पूर्वी इलाके में दंगा हुआ था। रविवार शुरू हुई इस हिंसा में तीन दिन तक हालात काफी बिगड़े रहे। हिंसा में करीब 46 लोगों की माैत और 200 से अधिक लोग घायल भी हुए थे। सोमवार-मंगलवार को हुई हिंसा के दौरान भजनपुरा इलाके में पेट्रोल पंप के पास 100 से ज्यादा वाहन जला दिए गए थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

Posted By: Shweta Mishra