¥Ü»-¥Ü» Á»ãUæð´ ÂÚ ƒæÅUè ƒæÅUÙæ°¢

àæßæð´ ·¤æð Âè°× ·ð¤ çÜ° Õðâ ¥SÂÌæÜ æðÁæ

devprayag

नई टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर दो कार हादसों में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मरने वालों में देहरादून निवासी बुजुर्ग दंपती भी शामिल हैं। दुर्घटना मूल्यागांव और साकनीधार में हुआ।

ऋषिकेश से चमोली जा रही ऑल्टो कार यूके क्क्-फ्फ्00 वेड्नसडे मॉर्निग 9.फ्0 बजे श्रीनगर मार्ग पर मूल्यागांव के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। इसमें सवार पांचों लोग खाई में गिर गए। इनमें से तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों की सूचना पर देवप्रयाग और कीर्तिनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच शवों को बाहर निकाला। मृतकों में चालक उमेश लाल पुत्र चैतलाल निवासी मैठाणा चमोली, सुषमा बिष्ट भ्भ् पत्नी धनवीर बिष्ट निवासी लंबगांव टिहरी हाल निवास सुमन विहार , बापूग्राम ऋषिकेश शामिल हैं।

देवप्रयाग थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी ने बताया कि मृतकों में एक महिला और एक पुरुष की शिनाख्त हो गई है। मृतका सुषमा बिष्ट मूलरूप से लंबगांव की निवासी थी और ऋषिकेश में रहती थीं। वह मायके चमोली जा रही थी। दो अन्य मृतक महिलाओं की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। घायल उदय सिंह पंवार निवासी श्रीनगर को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण चालक को नींद की आना बताया जा रहा है।

वहीं देवप्रयाग से आगे साकणीधार बेकरी के पास मॉर्निग करीब क्क् बजे पौड़ी से देहरादून आ रही ऑल्टो कार यूके 07-एजे 0098 अनियंत्रित होकर ख्भ्0 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार सवार सुखदेव सिंह नेगी 78 पुत्र जोत सिंह नेगी निवासी बी ब्लॉक गणेश विहार , अजबपुर देहरादून और उनकी पत्‍‌नी भामा देवी 7भ् की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष देवप्रयाग ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति पौड़ी में पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देहरादून जा रहे थे।

शवों को राफ्ट से ले गए देवप्रयाग

मूल्यागांव के पास हुए हादसे में गहरी खाई से शवों को सड़क तक पहुंचाने में काफी जोखिम देखते हुए पुलिस ने राफ्ट के जरिए शव देवप्रयाग पहुंचाया। वहां से पोस्टमार्टम के लिए इन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल भेज दिया गया।

फोटो क्0 - एनडब्ल्यूटीपी क्- देवप्रयाग के पास मूल्यागांव में हुए कार हादसे में मारे गए लोगों के शव को निकालते पुलिसकर्मी।

फोटो क्0 - एनडब्ल्यूटीपी ख्- मूल्यागांव के पास हादसे के बाद बदरीनाथ राजमार्ग पर जमा भीड़।

Posted By: Inextlive