Dhanteras 2021 : धनतेरस का पर्व 2 नवंबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। ऐसे में आइए इस धनतेरस पर खरीदें मां लक्ष्मी अति प्रिय ये पांच वस्तुएं...

डाॅ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद)। Dhanteras 2021 : धनतेरस को अमृत कलश का दिन या कुबेर का दिन भी माना जाता है। इस दिन मूल्यवान वस्तुओं का क्रय किया जाता है लोग सोना-चांदी, बर्तन या बहुमूल्य वस्तुओं का क्रय करते है। वर्तमान समय में इस दिन लोग गाड़ी, मकान या अचल संपत्ति खरीदते है। वहीं इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि धनतेरस के दिन इन पांच वस्तुओं को खरीदने से लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है यह पांच वस्तुएं लक्ष्मी जी को विशेष प्रिय है जो व्यक्ति इन पांच वस्तुओं को लाकर देवी के चरणों में चढ़ाता है या पूजा करता है। मां की कृपा उस पर सदैव बनी रहती है।
कुमकुम
कुमकुम मां को विशेष प्रिय है मां के चरणों में चढ़ाने से धन-धान्य की कमी जीवन में नहीं होती है। मां भी शीघ्र प्रसन्न होती है। भक्त पर मां अपनी कृपा दृष्टि बनायें रखती है।
लोग घरों में मां का पदचिह्न बनाते है या बना बनाया पदचिह्न लाकर घर के द्वार पर लगा देते है।
पदचिह्न
पदचिह्न लगाने से पहले लक्ष्मी मां की आरती कर लेना चाहिए। उनका आशीर्वाद लेकर पदचिह्न लगायें इससे मां प्रसन्न होती है। घर में शीघ्र प्रवेश करती है। भक्तगण को धन संपदा एवं खुशियों से भर देती है।
दीप
धनतेरस के दिन दीप जरुर खरीदना चाहिए और इसे जलाना चाहिए। इस दिन यदि दक्षिण की तरफ दीपक जलाकर रखते है तो अकालमृत्यु से भी राहत मिलती है। मां अपने आशीर्वाद से भक्त को अनेक खुशियों से भर देती है।
साबुत धनिया
धनतेरस के दिन साबुत धनियाँ खरीदकर मां के चरणों में अवश्य चढ़ायें। धनियाँ का प्रसाद बनाकर भी मां को चढ़ायें। प्रसाद के रुप में स्वयं ग्रहण करें और लोगों में वितरण करें। इससे मां अत्यधिक प्रसन्न होती है। अतुलनीय धन संपदा की स्वामी बनाती है।
बताशा
इस दिन बताशा खरीदे और मां के चरणों चढ़ाये। इससे भक्त के जीवन में मिठास बढ़ती है। कार्यों में सुगमता आती है। आर्थिक समस्याएं खत्म होने लगती है। जातक के जीवन में खुशी आने लगती है।

Diwali 2021 : जानें इस साल कब है दिवाली का त्योहार, ये है इस पांच दिवसीय पर्व का इतिहास और महत्व
Diwali 2021 : दिवाली के 5 दिन कौन से हैं? यहां जानें धनतेरस से भाई दूज के बारे में

Diwali 2021 : रोशनी के इस त्योहार से जुड़ी ये बातें जानना है जरूरी, खुशियां होंगी दोगुनी

Dhanteras 2021 : 2 नवंबर को है धनतेरस, जानें समय, इतिहास और महत्व के बारे में

Posted By: Shweta Mishra