Dhanteras 2022 : धनत्रयोदशी पर सांयकाल दीपक प्रज्वलित करें तथा पूरे घर में प्रकाश करें।धनतेरस पर दीपदान से यम के भय से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस दिन कुबेर की पूजा से दरिद्रता दूर होती है...


पं राजीव शर्मा (ज्योतिषाचार्य)। Dhanteras 2022 : कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी के प्रदोष काल में यमराज के निमित्त दीप और नैवेध समर्पित करने पर अकाल मौत का नाश होता है। यमदीप दान केवल प्रदोष काल मुहुर्त सायं 5:44 बजे से रात्रि 07:14 बजे तक ही करें। यमदीप दान के लिए मिट्टी का एक बड़ा दीपक लेकर उसको स्वच्छ जल से धोने के बाद उसमें दो रूई की बत्तियां बनाकर (चौमुखा दीपक) उसे तिल के तेल से भर दें। उसमें कुछ काले तिल भी डाले प्रदोष काल में तैयार किए गए दीपक का रोली, अक्षत एवं पुष्प से पूजन करें तत्पश्चात् घर के मुख्य द्वार पर गेहू अथवा खील की ढेरी बनाकर उसके ऊपर दीपक रखकर निम्न मंत्र पढ़कर प्रार्थना करे। मंत्र मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन च मया सह। त्रयोदशां दीपदानात् सूर्यज : प्रीयतामित


उक्त मन्त्रोचारण के पश्चात् हाथ में पुष्प लेकर निम्नलिखित मंत्र का उच्चारण करते समय यमदेव को दक्षिण दिशा में नमस्कार करें। ऊँ यमदेवाय नम:।नैवेधं निवेदयामि।इसके उपरान्त हाथ मे थोड़ा सा जल लेकर आचमन के निमित्त मन्त्र बोलकर दीपक के पास छोड़ दें। ऊँ यमदेवाय नम:। आचमनायैं जलं सर्मपयामि। अब पुन : यमदवे को ऊँ यमदेवायं नम : कहते हुए दक्षिण दिशा में नमस्कार करें। कुबेर पूजन

धन त्रयोदशी पर करें दरिद्रता निवारण कुबेर साधना।धनत्रयोदशी पर धन देवता कुबेर की साधना करने का प्रचलन है। सामान्यत : यह साधना रात्रि में की जाती है। इनकी पूजा के लिए चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर अक्षतों से अष्ट दल का निर्माण कर उसके ऊपर कुबेर जी की मूर्ति, चित्र स्थापित करे। इसके बाद एक सुपारी पर मौली लपेटकर उन्हें गणेश के रूप में गणेशम्बिका आदि का विधिवत् पूजन करे। अंत में माँ लक्ष्मी जी एवं कुबेर जी के मंत्र का जाप करें। मां लक्ष्मी का मन्त्र ऊँ श्रीं हीं श्री कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं हृीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:।कुबेर जी का मऩ्त्र ऊँ श्रीं ऊँ हृीं क्लीं श्री क्लीं वित्तेश्वराय नम:।Dhanteras 2022 : खरीदारी के लिए विशेष योग और शुभ मुहूर्त, धन्वन्तरि पूजा से रोग होंगे दूरDhanteras 2022 : धनतेरस पर बर्तन खाली न लाएं घर, इन बातों का रखें ध्यान मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्नDhanteras 2022 : ऐसे करें कुबेर पूजा नहीं होगी धन की कमी, यमदीप दान से दूर होगा अकाल मृत्यु का भयHappy Dhanteras 2022 Wishes, Images, Status: महालक्ष्मी की कृपा अपनों तक पहुंचाएं, शेयर करें धनतेरस की ये शुभकामनाएं

Posted By: Shweta Mishra