भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी आज 35 साल के पूरे हो गए हैं। उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद धोनी का करियर ज्‍यादा लंबा तो नहीं दिखता। ऐसे में उन्‍हें वो रिकॉर्ड भी अपने नाम करने होंगे जो उनसे अछूते रह गए। तो आइए जानें आखिर धोनी को अभी कौन-कौन से रिकॉर्ड हैं तोड़ने....

विकेटकीपिंग में बनाने होंगे कई रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले 12 सालों में धोनी ने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दिलाई है। टी-20 वर्ल्ड कप हो या 50 ओवर विश्व कप धोनी ने अपने माही मैजिक से भारत को हर जगह सफलता दिलाई है। उनके नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। धोनी एक सफल कप्तान हैं इसमे कोई दोराय नहीं है लेकिन विकेटकीपिंग की बात आती है तो वह लिस्ट में पीछे खड़े नजर आते हैं।

सबसे ज्यादा स्टंपिंग में पीछे :- इस लिस्ट में भी श्रीलंका के कुमार संगकारा सबसे ऊपर हैं।

No.

Player

Team

Matches

Dismissal

Stumps

1.

कुमार संगकारा

SL

404

482

99

2.

एडम गिलक्रिस्ट

AUS

287

472

55

3.

मार्क बाउचर

SA

295

424

22

4.

एम.एस.धोनी

IND

278

350

89

5.

मोईन खान

PAK

219

287

73



सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर में भी पीछे :- इसमें भी संगकारा नंबर वन पर हैं।

No.

Player

Team

Matches

Total Runs

1.

कुमार संगकारा

SL

404

13262

2.

एडम गिलक्रिस्ट

AUS

287

9619

3.

एम.एस.धोनी

IND

278

8918

4.

एंडी फ्लावर

ZIM

186

5845

5.

मार्क बाउचर

SA

294

4680

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari