वैसे तो मर्द और मर्दानगी को लेकर लोगों की अपनी सोच है। कोई इसे फिजिकल रिलेशन से जोड़ता है और कोई ताकत से कुछ लोग तो प्रजनन क्षमता को मर्दानगी की पहचान समझते हैं लेकिन जहां तक रिश्‍तों की बात है उसमें असली मर्द वो माना जाता है जो उनकी कद्र करना जानता है। आइये जाने इस नजरिये से कौन है असली मर्द।

वो मर्द जो आपकी खरीददारी पर उंगली नहीं उठाता और बिना मुंह बनाये आपको मनचाही शॉपिंग करने देता है। उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उसने कैशियर को कितना पेमेंट किया, फर्क इस बात से पड़ता है कि आपकी मुस्कराहट तो कम नहीं हुई। जो प्यार करते और संबंध बनाते समय अपनी पार्टनर की पसंद नापसंद का ख्याल रखे। जिसके लिए ये उसका हक नहीं बल्कि प्यार जताने का सबसे खूबसूरत तरीका है। शारीरिक रिश्तों में जिसे अपनी साथी की मर्जी का महत्व मालूम है वो है असली मर्द।  जो पार्टनर पर पूरा यकीन करे और कभी भी उसके फोन में ये चेक ना करे कि वो किससे बात कर रही है और क्या बात कर रही है। ये मर्दानगी का असली सबूत है।

असली मर्द अपनी पार्टनर के उसके दोस्तों के साथ घूमने जाने और मस्ती करने के दौरान बार बार फोन करके उसकी लोकेशन और कंपनी चेक नहीं करता। जो बार बार ये जानने की कोशिश नहीं करता कि वो किसके साथ थी। जो विश्वास करता है कि वो उसकी है और लौट कर उसके पास ही आने वाली है।
जो अपनी पार्टनर के पूराने साथी से तुलना करने पर शिकायत नहीं करता और जब वो बताती है कि वो कितना बुरा था तो धैर्य से उसकी बात सुन कर सांत्वना देता है और ये नहीं कहता कि वो दोनों की तुलना करना बंद कर दे।
वो आपके घर के काम निपटाने के तरीकों पर सवाल नहीं खड़ा करता। वो इसे लिंग भेद का मसला नहीं बनाता।
जो बच्चों से प्यार जताये और उनके साथ दोस्ती कर ले। जो मर्द छोटे बच्चों के साथ उनकी तरह बच्चा बन कर खेल सके वो सचमुच असली मर्द है।

वो औरत या मर्द के फर्क से ऊपर उठ कर महिलाओं का सम्मान करता है। फिर वाहे महिला उसकी मां हो या पत्नी वो सबको बाराबर महत्व देता है।
असली मर्द अपनी पार्टनर की ही नहीं उसके अपनों और उसकी पसंदीदा चीजों की भी परवाह करता है। सिर्फ आपसे मतलब रख कर वो आपके माहौल और क्लोज लोगों को नजर अंदाज नहीं करता।
भागीदारी हर स्तर पर करना उसकी प्राथमिकता होती है। यहां तक कि वो बिस्तर पर भी इस बात का ख्याल रखता है कि सिर्फ बेड ही नहीं रजाई या कंबल भी आप दोनो को शेयर करना है। ऐसा नहीं है कि वो पूरी रजाई खींच कर ओढ़ ले और आपको ठंडक में छोड़ दे।

अपनी पूर्व प्रेमिका पर कींचड़ नहीं उछालता। जी हां आप को प्रभावित करने या अपनी भड़ांस निकालने के लिए एक असली मर्द कभी भी अपनी पूर्व प्रेमिका पर गंदे आरोप नहीं लगायेगा। वो अपनी साथी से ईमानदारी से कहेगा कि उसकी पिछली रिलेशनशिप नहीं चल सकी और अब वो अलग हैं, पर वो उसके बारे में कोई खराब कमेंट नहीं करना चाहता क्योंकि कभी उसने उसी को प्यार किया था। 

Relationship News inextlive from Relationship Desk

Posted By: Molly Seth