अक्‍सर बढ़ते वजह की वजह से लोग अपनी फिटनेस को लेकर परेशान होते हैं। उन्‍हें लगता है कि काश वे भी बॉलीवुड सेलेब्‍स आलिया अर्जुन जैसे स्‍टार्स की छरहरी काया वाले होते हैं। ऐसे में लगता शायद उन्‍हें नहीं पता है कि कभी ये एक्‍टर और एक्‍ट्रेस भी काफी मोटे थे। इनके फिग्‍ार पर लोग कई बार हंसते भी थे लेकिन हां बाद में इन्‍होंने काफी मेहनत से अपने को फिट बनाया है। आइए जानें किन स्‍टार्स ने खुद को मोटे से किया पतला...


भूमि पेडनेकर: फिल्म दम लगा के हईशा की एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर तो अपने वजन को लेकर काफी चर्चा में भी रही हैं। कभी 89 किलो वजन वाली इस एक्ट्रेस ने आज अपने आप को काफी स्लिम ट्रिम बना लिया है। अर्जुन कपूर: एक्टर अर्जुन कपूर की फिटनेस की आज बड़ी संख्या में लड़कियां दीवानी हैं लेकिन शायद उन्हें पता है कि अर्जुन पहले काफी मोटे थे। फिल्म 2 स्टेट में वजन कम करने के लिए उन्होंने काफी पसीना बहाया है। सोनम कपूर: आज अभिनेत्री सोनम कपूर के फिगर से लोगों की नजरें नहीं हटती हैं। कम ही लोगों को पता है कि कभी सोनम गोलू मोलू थीं। उनका वजन 90 किलो था। उन्होंने बाद में करीब 30 किलो वेट लॉस किया।
आलिया भट्ट: ओह आज जिस क्यूट सी आलिया भट्ट को देखने के लिए लोग एक्साइटेड रहते हैं कभी इनका मजाक उड़ता था। आलिया ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए काफी मेहनत कर अपना वजन कम किया। जैकी भगनानी:


अभिनेता जैकी भगनानी भी कभी ओवर वेट थे। जैकी भगनानी का वजन पहले 130 किलो था। हालांकि आज जैकी भगनानी काफी हैंडसम दिखते हैं।यहां भी देखें: बहुत हुई डेटिंग-वेटिंग, अब दिसंबर तक ये सेलेब्स कर लेंगे शादीimage source : http://www.msn.com/

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra