- डॉग्स के हमले में आए दिवन घायल हो रहे बच्चे

- जिला अस्पताल में एआरवी लगवाने वालों की संख्या में हुआ इजाफा

GORAKHPUR: मौसम में बदलाव के साथ ही सिटी में खूंखार डॉग्स का आतंक भी बढ़ता जा रहा है। साल 2019 में डॉग बाइट के 30 परसेंट केसेज थे, जबकि साल 2018 में यह आंकड़ा 20 परसेंट था। सिटी में डेंजरस डॉग्स पर अंकुश लगाने का जिम्मा नगर निगम का है लेकिन चौंकाने वाली बात है कि दो साल से निगम इन डॉग्स को पकड़ने के लिए टेंडर तक जारी नहीं किया जा सका है। यानि कि घर से बाहर गए आपके बच्चों को बचाने का जिम्मा आपको ही उठाना होगा।

डेली पहुंच रहे 20 से 30 मरीज

डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एंटी रेबीज वैक्सीन के लिए डेली लंबी लाइन लग रही है। डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के मौजूदा हालत की बात करें, तो यहां डेली 20 से 30 पेसेंट एआरवी लगवाने आ रहे हैं।

इन एरियाज में ज्यादा टेरर

सिटी के गोरखनाथ एरिया के राजेंद्र नगर, ग्रीन सिटी, आजाद चौक, शाहपुर, पादरी बाजार, बिछिया, कूड़ाघाट आवास विकास कॉलोनी, सिंघडि़या आदि एरियाज से डॉग बाइट के सबसे ज्यादा केसेज सामने आ रहें हैं।

केस 1

पादरी बाजार एरिया के रहने वाले अजय राज की आठ साल की बेटी घर के सामने खेल रही थी। इसी बीच एक पालतू डॉग ने उसपर हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

केस 2

शाहपुर निवासी नागेंद्र के घर पर पालतू डॉग है। बीते जनवरी माह में डॉग ने उनके बेटे शिवा को दौड़ा कर काट लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाकर वैक्सीन लगवाई।

केस 3

शिवपुर सहबाजगंज निवासी विश्वनाथ सिंह का बेटा दिव्यांशु पार्क में खेल रहा था। आवारा डॉग्स आपस में झगड़ रहे थे। इसी दौरान एक डॉग ने उस पर हमला कर दिया।

केस 4

10 जनवरी को इलाहीबाग निवासी शरद रात में ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इस दौरान स्ट्रीट डॉग ने उन्हें दौड़ा लिया। डॉग के हमले में घायल हो गए। उन्होंने जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाई।

डॉग बाइट के केस

2018 - 13188

2019 - 14560

जनवरी 2020 से अब तक - 3036

नोट- डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के आंकड़े

मौसम बदलने के साथ डॉग एग्रेसिव हो जाते हैं। क्योंकि यह समय डॉग्स की प्रेग्नेंसी का होता है। इनके नर्वस सिस्टम में बदलाव आते हैं जिससे वे खूंखार बन जाते हैं। इसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

कुलदीप सिंह, वेटनेरी एक्सपर्ट

शहर के स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने और उनकी नसबंदी के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाने की दिशा में काम चल रहा है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।

संजय शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive