खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन ब्वॉयफ्रेंड से प्रीति जिंटा इसी महीने शादी को तैयार
ऐसी है जानकारी
अरे नहीं, अभी इन्होंने शादी की नहीं है। अभी तो खबर है कि वो शादी करने के फुल ऑन मूड में आ गई हैं। बॉलीवुड सूत्रों से मिल खबर पर गौर करें तो प्रीति इसी महीने शादी कर सकती हैं। बताया गया है कि जिनसे वो शादी करने जा रही हैं वह उनसे 10 साल छोटा है। उनसे 10 साल छोटा ये लड़का उनका अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडएनफ है।
यहां होंगे सारे फंक्शंस
वैसे बता दें कि बीते साल नवंबर के महीने में भी एक ऐसी ही अफवाह सुनने को मिली थी, लेकिन उस समय खुद प्रीति ने ट्विटर पर इस खबर को नकार दिया था। इसके इतर सूत्रों के हवाले से ये भी पता चला है कि इस बार प्रीति अपने इस ब्वायफ्रेंड को लेकर काफी सीरियस हैं। इतना ही नहीं शादी के फंक्शन को लेकर बताया गया है कि 12 से 16 फरवरी तक के बीच सभी कार्यक्रम अमेरिका में ही होंगे।
एक महीने पहले से शुरू हुई तैयारियां
ऐसे में शादी की तैयारियां एक महीने पहले ही शुरू हो चुकी हैं। प्रीति के इस ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बताया गया है कि जीन लॉस एंजेलिस में एक फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले एक यूएस ट्रिप के दौरान हुई थी। खुद प्रीति का भी ये कहना है कि जीन उनको काफी अच्छे से समझते हैं और सपोर्ट भी करते हैं। ऐसे में कुल मिलाकर उनका फैसला पक्का ही लग रहा है।