जाने माने एनिमेशन फिल्म मेकर भीमसेन का करीब 81 साल की उम्र में निधन हुआ है। मुंबई के जुहू स्थित एक अस्पताल में भीमसेन का निधन हो गया। भीमसेन ने फिल्म घरौंदा और शॉर्ट फिल्म एक अनेक एकता का निर्माण किया। फिलहाल आप यहां जानें उनके निधन की कया वजह है।


इस वजह से हुआ भीमसेन का निधनभारत में एनिमेशन फिल्मों के जनक और वरिष्ठ फिल्म मेकर भीमसेन का निधन जुहू के अस्पताल में हुआ। इस समय उनेक परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी और बेटा ही हैं। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि उनके गुर्दों में काफी तकलीफ थी और उनके गुर्दों ने अचानक ही काम करना बंद कर दिया। अफरा तफरी में उन्हें मुंबई के जुहू स्थिक एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनका कुछ ही देर में निधन हो गया। वैसे कहा जा रहा है कि उनका जीवन अब तक डायलिसिस पर टिका था। वैसे उनके इस तरह अचानक जाने से इंडस्ट्री को झटका लगा है। ये थी इनकी पहली शॉर्ट फिल्म
भीमसेन खुराना ने अपनी पढा़ई लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की थी। पढा़ई के दौरान उन्होंने फाइन आर्ट्स और क्लासिकल म्यूजिकल कोर्स में विश्वविद्यालय से डिप्लोमा किया। पढा़ई पूरी करने के बाद भीमसेन ने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म साल 1970 में 'द क्लाइंब' का निर्माण किया। बता दें की भीमसेन की पहली शॉर्ट फिल्म द क्लाइंब को इतना ज्यादा पसंद किया गया कि इसे बाद में शिकागो फिल्मोत्सव में सिल्वर हुगो पुरस्कार से नवाजा गया। ये फिल्में बनी माइलस्टोन


साल 1970 में पहली शॉर्ट फिल्म बनाने के बाद उनको अपने काम से संतुष्टि नहीं मिली और उन्होंने और फिल्में बनाने की ठानी। इसलिए फिर भीमसेन ने कई एनीमेशन फिल्मों बनाईं और निर्देशित की। उनके करियर में माइलस्टोन साबित होने वाली फिल्में हैं एक अनेक एकता। इस एनिमेशन फिल्म को बाद में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। फिर भीमसेन ने फिल्म घरौंदा का भी निर्देशन किया। भीमसेन की इस फिल्म को भी फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद भीमसेन ने फिल्म दूरियां और तुम लौट आओ का भी निर्माण किया। माता पिता को लेकर मजाक उडा़ने वाले ट्रोलर को अभिषेक बच्चन ने दिखाई उसकी सही जगह, ट्वीट पर हुआ घमासानबॉलीवुड में वापसी को तैयार प्रियंका चोपड़ा ने ‘भारत’ के बाद अभिषेक बच्चन की 'गुस्ताखियां' की अपने नाम

Posted By: Vandana Sharma