Elon Musk: कुछ टाइम पहले एक खबर आई थी कि एलोन मस्क की ब्रेन चिप बनाने वाली कंपनी 'न्यूरालिंक' ने अपने पहले ब्रेन इम्प्लांटेशन के लिए पेशेंट को एडमिट करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद अब खबर है कि न्यूरालिंक ने अपने पहले पेशेंट में चिप को सक्सेसफुली इंप्लांट कर दिया है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Brain Chip: अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (ट्विटर) को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले एलोन मस्क एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। कुछ टाइम पहले एक खबर आई थी कि, एलोन मस्क की ब्रेन चिप बनाने वाली कंपनी 'न्यूरालिंक' ने अपने पहले ब्रेन इम्प्लांटेशन के लिए पेशेंट को एडमिट करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद अब खबर है कि, न्यूरालिंक ने अपने पहले पेशेंट में चिप को सक्सेसफुली इंप्लांट कर दिया है। जिसके शुरुआती रिजल्ट काफी हैरान (पॉजिटिव) करने वाले हैं।

Check out our latest video to learn more about our PRIME Study! 🧠📱 pic.twitter.com/7zTMFzdZsF

— Neuralink (@neuralink) November 22, 2023

किसे लगेगी ये चिप?
बता दें कि एलोन मस्क ने साल 2016 में अपनी इस न्यूरो टेक्नोलॉजी कंपनी 'न्यूरालिंक' को इस्टैब्लिश किया था। इस कंपनी द्वारा बनाई गई ब्रेन चिप, इंसानी दिमाग और कंप्यूटर के बीच आसान कम्युनिकेशन सोर्स की तरह काम करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये ब्रेन चिप हर किसी यानी की फिट इंसान के दिमाग में नहीं लगाई जाएगी। ये सिर्फ एएलएस और बाकी न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से पीड़ित पेशेंट को लगाया जाएगा। जो उनके इलाज में मददगार साबित होगा।

The first human received an implant from @Neuralink yesterday and is recovering well.
Initial results show promising neuron spike detection.

— Elon Musk (@elonmusk) January 29, 2024

एलोन ने किया ट्वीट
एलोन मस्क ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दुनिया के साथ शेयर की है। उन्होंने लिखा कि, 'पहले इंसान का इंप्लांटेशन कल न्यूरालिंक ने किया और अब वो ठीक हो रहा है। इनिशियल रिजल्ट ने पॉजिटिव न्यूरॉन स्पाइक डिटेक्शन दिखाया हैं।'

Posted By: Anjali Yadav