एक्ट्रेस परिणीति चोपडा़ और एक्टर अर्जुन कपूर की अपकिमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग का कुछ हिस्सा पूरा हो चुका है। इन दिनों फिल्म की शूटिंग पंजाब में चल रही थी जहां फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा पूरा करने के बाद दोनों एक्टर्स वहां से लौट आए। इस बीच दोनों फिल्म की शूटिंग से जुडे़ कई वीडियोज अपलोड कर रहे हैं। जानें शूटिंग में दोनों ने एक दूसरे की कंपनी को कितना एंज्वाय किया।


जब अर्जुन ने कहा घर लौटने का समय हो गयाअर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में स्टोरी अपलोड की जिसमें वो विमान में बैठे नजर आ रहे हैं और उसमें अर्जुन ने लिखा घर लौटने का वक्त हो गया। वहीं परिणीति चोपडा़ के बारे में उन्होंने लिखा मुझे ज्यादा याद मत करना जैसा तुम हमेशा करती हो। बता दें की सिर्फ अर्जुन ही नहीं बल्कि परिणीति ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में स्टोरी अपलोड की थी जिसमें उन्होंने लिखा कि नमस्ते इंग्लैंड का पंजाब शिड्यूल पूरा। मालूम हो कि फिल्म नमस्ते इंग्लैंड अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही है। फिल्म की रिलीज डेट 7 दिसंबर बताई जा रही है। जब परिणीति चोपडा़ ने अर्जुन कपूर को दिया धक्का
फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग के दौरान परिणीति चोपडा़ ने अर्जुन कपूर के साथ एक वीडियो वायरल किया था जिसमें वो अर्जुन कपूर को धक्का देती दिख रही हैं। इस वीडियो में परिणीति चोपडा़ मजाकिया ढंग से अर्जुन कपूर को धक्का देती दिख रही हैं। परिणीति चोपडा़ अर्जुन कपूर को पूरी ताकत के साथ हिलाने की कोशिश कर रही हैं पर उन्हें हिला तक नहीं पा रही हैं। परिणीति चोपडा़ और अर्जुन शूटिंग के दौरान एक दुसरे के साथ खूब मस्ती करते नजर आए। फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपडा़ करीब चार साल बाद एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने फिल्म इश्कजादे से फिल्म जगत में एंट्री ली थी। 43 साल की काजोल दिखने लगीं 20 की, ये हैं बॉलीवुड की 5 फिटेस्ट एक्ट्रेसेजटीशर्ट उठाकर इस हीरोइन ने दिखाए एब्स, ये 5 हसीनाएं जिम में यूं बहाती हैं पसीना

Posted By: Vandana Sharma