-1 मार्च से दिल्ली के लिए होली स्पेशल फ्लाइट

-होली के दिन आना-जाना दोनों सस्ता

-आसपास वाले दिन टिकट कई गुणे महंगे

GORAKHPUR: गोरखपुर में एयरपोर्ट बनने के बाद दिल्ली की दूरी का अहसास जरा भी नहीं होता है। लेकिन इस बार होली फेस्टिवल टाइम में फ्लाइट के टिकटों के दाम ज्यादा बढ़ गए हैं। इससे अब दिल्ली की दूरी का अहसास पैसेंजर्स को होने लगा है। जिस किसी ने भी होली में दिल्ली से गोरखपुर आने के लिए पहले से टिकट बुक कराए थे। उन्हें तो राहत है। लेकिन जिसने अभी तक टिकट नहीं बुक कराया है उसे हवाई यात्रा करने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। होली में पैसेंजर्स को राहत पहुंचाने के लिए स्पाइस जेट 1 से 21 मार्च तक दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट चला रहा है।

दिल्ली से आते हैं अधिक पैसेंजर्स

गोरखपुर से मुंबई, बंगलुरु और हैदराबाद जाकर काफी लोग जॉब करते हैं। लेकिन सबसे अधिक दिल्ली में गोरखपुर या आसपास के लोग जॉब करते हैं, जो फेस्टिवल के समय अपने घर वापस आते हैं। इस समय दिल्ली की सभी फ्लाइट फुल चलती हैं। इस कारण फ्लेक्सी फेयर सिस्टम के तहत तेजी से टिकट का रेट बढ़ता है।

हैदराबाद के टिकट भी आसमान पर

होली टाइम में हैदराबाद से आने और जाने रेट आसमान में पहुंच चुका है। हालत यह है कि कई दिन की सीटें भी फुल हो चुकी हैं। वहीं, जिस दिन सीट खाली है, उस दिन 15-20 हजार रुपए तक में टिकट बुक हो रहे हैं।

मुंबई की राह भी महंगी

मुंबई के लिए केवल एक ही फ्लाइट है, जो होली के आसपास जैसे 7-8 मार्च को सीटें फुल हो चुकी हैं। वहीं जिस दिन सीट खाली है, उस दिन 10 हजार रुपए में टिकट बुक हो रहे हैं।

होली में गोरखपुर आने का रेट

दिल्ली से गोरखपुर -करीब 12000 रुपए

मुम्बई से गोरखपुर -करीब 10000 रुपए

हैदराबाद से गोरखपुर- करीब 15-20 हजार रुपए

होली बाद जाने का रेट

गोरखपुर से दिल्ली-करीब 8000 रुपए

गोरखपुर से मुम्बई-करीब 10 हजार रुपए

गोरखपुर से हैदराबाद-करीब 15-20 हजार रुपए

होली के दिन सबसे सस्ता

होली वाले दिन चाहे वो जाने को हो या फिर आने का सबसे सस्ता टिकट का रेट है। होली के दिन केवल 25 सौ रुपए तक में दिल्ली आने जाने के लिए फ्लाइट की टिकट मिल जाएगी। इसी तरह हैदराबाद और मुंबई के टिकट भी स्पेशली होली के दिन बेहद सस्ते हैं।

बॉक्स

दिल्ली के लिए नई फ्लाइट

गोरखपुराइट्स के लिए अच्छी न्यूज है। इस बार होली में स्पाइस जेट 1 से 21 मार्च तक एक और फ्लाइट चलाने जा रहा है। अभी तक स्पाइस जेट की एक फ्लाइट दिल्ली और गोरखपुर के बीच चलती थी। होली को देखते हुए कंपनी ने एक और फ्लाइट चलाने का निर्णय लिया है। ये फ्लाइट दिल्ली से 14.25 पर चलकर 16.05 पर गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद आधा घंटा रूककर गोरखपुर से 16.35 बजे रवाना होकर 17.55 पर दिल्ली पहुंचेगी।

कॉलिंग

Posted By: Inextlive