- पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने से भारतीय और विदेशी टूरिस्ट्स के आवागमन में आई कमी

GORAKHPUR: पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट बंद होने का असर टूरिज्म पर भी काफी पड़ा है। अगर शहर की बात करें तो यहां आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या में भी काफी गिरावट आई है। जो टूरिस्ट्स गोरखपुर होते हुए श्रावस्ती, लुंबिनी, कुशीनगर के लिए आए हैं, वे पांच सौ और हजार के नोट को लेकर काफी परेशान हैं। इसमें टूरिज्म डिपार्टमेंट को मदद करनी चाहिए, लेकिन उनकी उदासीनता के कारण टूरिस्ट भी इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

होटल्स का डाउन है मार्केट

नोटबंदी से हर तरफ लोग परेशान हैं। लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बिगड़ चुकी है। उधर दूसरे देश से भगवान बुद्ध का दर्शन करने आए भारतीय और विदेशी टूरिस्ट्स के लिए पुराने बड़े नोट मुसीबत बन गए है। स्थिति यह है कि वे स्टेशन रोड से लेकर सिटी के होटल्स में फुटकर के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। स्टेशन रोड के होटल्स वालों की मानें तो जब से नोटबंदी का फैसला आया है, तब से मार्केट पूरी तरह डाउन हो गया है। जो टूरिस्ट आ भी रहे थे, उनकी संख्या में भी काफी गिरावट आई है।

50-60 परसेंट कम हो गई कमाई

टूरिज्म डिपार्टमेंट से मिले पर्यटकों के आंकड़ों के मुताबिक, आठ नवंबर से 14 नवंबर के बीच टूरिस्ट्स के आवागमन में 50 से 60 प्रतिशत कमी हुई है। भगवान बुद्ध के दर्शन के लिए अक्टूबर से दिसंबर माह में आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होता है। लेकिन बड़े नोट बंद होने से काफी दिक्कत हो रही है।

1-12 नवंबर तक बौद्ध टूरिस्ट का आंकड़ा

तारीख बौद्ध टूरिस्ट

1 नवंबर 1,23,089

2 नवंबर 1,22,452

3 नवंबर 1,20,324

4 नवंबर 1,26,345

5 नवंबर 1,20,567

6 नवंबर 1,23,437

7 नवंबर 1,32,453

8 नवंबर 1,23,435

9 नवंबर 89,435

10 नवंबर 86,768

11 नवंबर 85,342

12 नवंबर 78,451

नोट - आंकड़े औसत में हैं।

आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या

सन् इंडियन फॉरेनर

2016 1,01,00,234 1,01,231

2015 1,01,23,432 1,21,234

2014 1,02,21,213 1,23,435

2013 1,04,34,323 1,34,345

2012 1,03,35,234 1,45,654

2011 1,06,26,640 1,68,936

2010 1,03,97,411 1,65,497

2009 96,45,779 1,48,800

2008 93,80,508 1,42,590

2007 87,83,134 1,36,080

नोट- गोरखपुर मंडल में आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या औसत में है।

इन देशों से ज्यादा आते हैं टूरिस्ट

- ऑस्ट्रेलिया, जापान, थाईलैंड, बैंकॉक, नेपाल, नीदरलैंड, अमेरिका, चीन, बांग्लादेश

वर्जन

पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने से दिक्कत आई है। पर्यटकों पर भी इसका असर पड़ा है। हमारी तरफ से जो भी संभव है, मदद की जा रही है।

- आरके रावत, आरटीओ, क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय, गोरखपुर रीजन

Posted By: Inextlive