RANCHI: बीएड में एडमिशन के नाम पर दर्जनों कैंडिडेट्स से लाखों रुपए के ठगी के आरोपी रिज्वाइश मिशन के डायरेक्टर पीपी राजा रेड्डी को लालपुर पुलिस ने गुरुवार को दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस के गश्ती दल को देख वह कांटाटोली स्थित अपने आफिस से भागने लगा। लेकिन, काफी दूर पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसे लालपुर थाना लाया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। बताते चलें कि रिज्वाइश मिशन पर बीएड व ग्रेजुएशन के एडमिशन व डिग्री दिलाने के नाम पर रेड्डी द्वारा सैकड़ों स्टूडेंट्स से ठगी का मामला लालपुर थाने में दर्ज कराया गया था। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।

ऐसे आया शिकंजे में

कैंडिडेट्स की कंप्लेन के बाद से लालपुर पुलिस अलर्ट हो गई थी। गुरुवार को पुलिस गश्ती दल की नजर कांटाटोली में उस पर पीपी राजा रेड्डी पर पड़ी, तो वह भागने लगा। इसके बाद वह आगे-आगे और पुलिस उसके पीछे-पीछे। काफी दूर पीछा करने के बाद आखिरकार वह पुलिस के शिकंजे में आ ही गया। जहां से उसे सीधे लालपुर थाना लाया गया।

लालपुर-कांटाटोली में ऑफिस

पीपी राजा रेड्डी के रिज्वाइश मिशन का आफिस लालपुर और कांटाटोली में चल रहा था। कैंडिडेट्स को केवल उसने लालपुर वाले सेंटर के बारे में ही बताया था। जहां सैकड़ों कैंडिडेट्स को बीएड और ग्रेजुएशन की डिग्री दिलाने के नाम पर उसने लाखों रुपए ठग लिए थे। वहीं सर्टिफिकेट के नाम पर कैंडिडेट्स को फर्जी डिग्री थमा दी थी। इस वजह से कई कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के समय फर्जी डिग्री की जानकारी मिली, तो उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ।

थमा दिया फर्जी चेक

कैंडिडेट्स को बीएड की डिग्री और फर्जी सर्टिफिकेट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने की बात जब मालूम हुई तो रेड्डी से उन्होंने पैसे लौटाने की बात की। इस दौरान रेड्डी ने कई कैंडिडेट्स को चेक तो दिया लेकिन बैंक में डालते ही चेक बाउंस हो गया। इसके बाद से कैंडिडेट्स लगातार थाने के चक्कर लगा रहे थे।

कांटाटोली सेंटर चालू

बीएड के ख्0क्ब्-क्भ् बैच में बीएड के कैंडिडेट्स को एडमिशन दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए रेड्डी ने मांगे थे। जबकि इस सेशन के लिए सभी यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन तक बंद हो चुका था। इसके लिए रेड्डी कैंडिडेट्स को अपने कांटाटोली स्थित सेंटर में बुला रहा था। इस मामले का खुलासा आइनेक्स्ट ने स्टिंग में किया था। वहीं रेड्डी के रांची में होने की बात सामने आई थी। चूंकि लालपुर के ली डिजायर कांप्लेक्स के सेंटर में ताला लगा था। उसका फोन भी बंद पड़ा था। ऐसे में हर दिन दर्जनों कैंडिडेट्स पूछताछ के ि1लए आते थे।

महिला कर्मी पर एसिड फेंकने की दी थी धमकी

रिज्वाइश मिशन के डायरेक्टर रेड्डी ने अपनी महिला स्टाफ को तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी भी दी थी। बताते चलें कि सेंटर पर इंक्वायरी काफी होने और कैंडिडेट्स को डायरेक्टर द्वारा कोई जवाब नहीं देने के बाद महिला स्टाफ ने काम छोड़ दिया था। उसके बाद रेड्डी ने महिला स्टाफ को काम पर लौटने की धमकी दी थी। वहीं, उसके पिता को भी गोली मारने की धमकी दी थी। साथ ही ऐसा नहीं करने पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी थी। ख्7 जनवरी के अंक में आईनेक्स्ट में खबर छपी थी।

Posted By: Inextlive