अक्‍सर ही दुनिया में समुद्र में कुछ न कुछ मिलने की बातें सामने आती रहती हैं। सबसे खास बात तो यह है कि समुद्र में मिलने वाली चीजें ज्‍यादातर प्राचीन काल से जुड़ी होती हैं। जिससे इतिहास से जोडऩे वाली इन चीजों को लेकर लोग और अधिक क्रेजी रहते हैं। इतना ही नहीं इन चीजों के आकार भी काफी शॉकिंग हैं। ऐसे में आइए जानें अब तक समुद्र की तली से मिली 10 अद्भुत चीजों के बारे में...

कंप्यूटर:
समुद्र में मिली अब तक बड़ी और प्राचीन काल से जुड़ी चीजों में कंप्यूटर का नाम सबसे पहले आता है। समुद्र में मिले Antikythera तंत्र को ग्रीस का पुराना कंप्यूटर माना जा रहा है। इसमें कई सारे जटिल गियर तंत्र मिले हैं। हालांकि अभी तक इसके रहस्य का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसके अवशेष और इसकी बनावट को देखकर लगता है कि है कि 1900 के आसपास का है। जो कि कई हजारों साल पुराना है।
इंजन:
वहीं मार्च में अमेज़न के सीईओ जेफ बेजोस ने 2013  में समुद्र के तल में अपोलो के इंजन मिलने का दावा किया। इस दौरान इस इंजन को लेकर कहा गया कि यह इंजन 1969 में जहाज में उड़ने में मदद करता था। आज आधुनिक युग के जहाजों ने इसी के सीक्रेट्स को फॉलो किया है।
श्ाहर:
शायद आप समुद्र में श्ाहर मिलने वाली बात सुनकर शॉक्ड हो  जांएगे, लेकिन यह सच है। समुद्र में कई हजारों साल पुराने शहर के अवशेष प्राप्त हो चुके हैं। जी हां 2000 में समुद्री अध्ययन के तहत समुद्र में श्ाहर होने के निशान मिले थे। जो कि प्राचीन यूनानियों Thonis शहर था। इस दौरान इसकी नींव आदि मिली थी।
खजाना:
फ्लोरिडा में 2010 अंशकालिक खजाना समुद्र में मिला। जी हां एक गोताखोर ने एक समुद्री नक्शे के आधार पर समुद्र में तलाश करनी शुरू की। इस दौरान उसके एक पन्ना मिला। यह पन्ना आज की कीमत में करोड़ो डॉलर का बताया गया। हालांकि आज तक अभी इसका कोई सटीक मूल्य नहीं आंका जा सका है। यह पन्ना भी हजारों साल पुराना बताया जा रहा है।

चांदी:
हाल ही में अटलांटिक महासागर में 36,000,000 डॉलर की 61 टन से अधिक चांदी भी समुद्र की चीजों में एक है। विश्व के बड़े खजानों में शामिल यह खजाना एक समुद्री जहाज में डूबा था। 1941 में यह  आयरलैंड के तट पर लगभग 300 मील की दूरी पर डूब गया था। रिकार्ड में दर्ज यह खजाने की लगातार तलाश हो रही थी, ऐसे में 2012 में समुद्र में इसके कुछ अवशेष मिले हैं। कहा जा रहा है कि यह बरामदगी महज 20 प्रतिशत की हैं।

माइथिक क्राकेन:

समुद्र में मिली चीजों में माइथिक क्राकेन का नाम भी शामिल हैं। यह एक प्रकार का जानवर बताया जाता है। जो कि 40 फुट से ज्यादा लंबा है।  स्क्विड में 2001 मछुआरों ने इसका शव मिलने की बात कही थी। हालांकि बाद में इसके लार्वा से इसकी खोज की गई थी लेकिन फिलहाल अभी तक ऐसा कोई दूसरा जानवर नहीं मिला है।

 

 

 

image source http://www.oddee.com/

Posted By: Shweta Mishra