बार और पब का नाम लेते है आम लोगों के मन में सिर्फ एक ही तस्‍वीर बनी हुई है। नशे की लेकिन अब ऐसा नहीं है। हाईटेक होते वक्‍त के साथ अब बार और पब के मायने भी बदल गए हैं। लोगों को एंज्‍वाय करने के लिए अब एक बेस्‍ट ठिकाना मिलता है बार या पब का ही। अब ऐसे में अगर बात हो दिल्‍ली के बार और पब की तो कहने की क्‍या। यहां के बार तो फेमस ही हैं अपनी अलग-अलग खासियतों के लिए। जी हां ये बिल्‍कुल सच है। दिल्‍ली में कई बार और पब ऐसे हैं जिनकी अपनी अलग खासियत है। आइए देखें कौन से हैं ये बार और क्‍या है इनकी खासियत।


जंकयार्ड कैफे (कनॉट प्लेस)
ये आर्टिस्टिक बार कनॉट प्लेस का दूसरा सबसे बेहतरीन बार है। इस बार के नाम के हिसाब से है यहां की खासियत भी। कहने का मतलब साफ है कि यहां की सजावट कबाड़ से जुटाए गए सामानों से की गई है। इन सामानों को यहां इतने आर्टिस्टिक अंदाज में सजाया गया है कि आप भी इन्हें देखकर दंग रह जाएंगे कि क्या ये वाकई कबाड़ का सामान है। इसके अलावा यहां के कॉकटेल रेंज और चॉकलेट डिमसम्स भी लोगों को बहुत पसंद आते हैं।

AMPM कैफे (राजौरी गार्डन)
इस जगह को फोटोग्राफरों का स्वर्ग भी कहते हैं। इसके पीछे कारण साफ है कि यहां की हर दीवार और कोना आपसे कुछ कहता है। यहां का इंटीरियर वुड लैदर और दीवारें अलग-अलग तरह की खूबसूरत तस्वीरों से सजी हैं। इस जगह को सजाने के लिए पुराने समय के प्रॉप्स का इस्तेमाल किया गया है। इससे एक बात तो साफ है ये पूरी तरह से क्लासिक फैशन की कहानी पर बेस्ड है। यहां की फेवरेट डिशेज में शामिल है मडोना के Pomegranate Martini और बटर चिकेन स्लाइडर्स। 

लाइट्स, कैमरा, एक्शन (राजौरी गार्डन)
फिल्मी पोस्टर, मशहूर ड्रामाटिक लाइंस और नशे की लत आपको यहां खींच लाती है। आप भी अगर सिनेमा को लेकर थोड़ा क्रेजी हैं, तो यहां जरूर जाइए। बड़ी पाली कुर्सियां अंदर आते ही जैसे आपको कॉम्पलिमेंट देंगी। इसके अलावा दीवार पर फिल्मों के कई कॉमेडी डायलॉग्स आपको नजर आएंगे। ये आपको भाएंगे भी बहुत। सिर्फ यही नहीं, यहां हर डिश के साथ भी आपको हिंदी फिल्म के कॉमेडी डायलॉग्स लिखे नजर आएंगे। यहां की बेस्ट डिशेस में शामिल है अंदाज अपना-अपना - लैबनीज प्लैटर, मोजीटो।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma