किसी के भी दांतों में दर्द हो कैविटी हो या दांतों की कोई और तकलीफ हो तो वो डेंटिंस्‍ट के पास जाता है लेकिन क्‍या आपने कभी किसी जानवर को डेंटिस्‍ट के पास जाते देखा है। आप कहेंगे कि जानवरों के दांतों में कोई दिक्‍कत नहीं होती। अरे जनाब ऐसा नहीं है तभी तो यह भारी भरकम हिप्‍पो यानि दरियाई घोड़ा डेंटिस्‍ट के पास जाकर बकायदा अपने दांतों का चेकअप और ट्रीटमेंट करवा रहा है। जरा आप भी देखिए ये मजेदार और खास नजारा।

दुनिया में इंसानों को ही दांतों की प्रॉब्लम नहीं होती बल्कि कभी कभी जानवरों को भी दांतों में तकलीफ होने पर डेंटिस्ट के पास जाना पड़ता है। शुगर, चॉकलेट जैसी तमाम चीजों से हमारे आपके दांतों में प्रॉब्लम हो ही जाती है , लेकिन जानवर भले ही ऐसा वैसा कुछ न खाएं लेकिन अपने दांतों के दम पर ही जिंदा रहने वाले कुछ जानवरों को अपने दांतों का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। हिप्पो यानि दरियाई घोड़ा भी अपने लंबे चौड़े लेकिन गिने चुने दातों से खाने के साथ साथ अपनी रक्षा भी करता है। अगर शाकाहारी फूड खाने वाले हिप्पो के शानदार दांत दमदार न हों तो वो किसी भी हमले का मुकाबला नहीं कर पाएगा। इसलिए चाइना जू में डेंटिस्ट हिप्पो के दांतों की केयर करने के लिए बकायदा उनका चेकअप करते हैं।

अब जरा इस हिप्पो को देखिए जो बडे मजे से अपना भीमकाय मुंह खोलकर डेंटिस्ट से अपने दांतों की सफाई करवा रहा है। डेंटिस्ट भी बड़ा वाला ब्रश लेकर आराम से हिप्पो के दांत और मसूड़ों को साफ करने में जुटा है। ये अनोखा नजारा देखकर भले ही आपके साथ साथ तमाम लोगों को हंसी आ रही हो, लेकिन ये हिप्पो वाकई काफी खुश है और इंसान की तरह डेंटिस्ट के इशारे पर अपने दांत और मुंह उसे दिखा रहा है। कभी चाइना जू में एक चिंपैंजी मजे से सिगरेट पीता है तो कभी हिप्पो डेंटिस्ट से इलाज करवाता है। इन नजारों को देखकर ऐसा लगता है कि चाइना में जू एनिमल्स का ज्यादा ही ख्याल रखा जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra