गणेशोत्सव की आज से शुरुआत हो चुकी है। आज हर तरफ सिर्फ गणपति बप्‍पा मोरया के जयकारे ही सुनाई दे रहे हैं। यानी की इस उत्‍सव में एक साधारण इंसान से लेकर बड़ी हस्‍ती तक अपने प्यारे गणपति बप्पा की भक्ति में मग्न हैं। ऐसे में हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी कहां इसमें पीछे रह सकते हैं। अभिनेता सलमान खान हो या रितिक रोशन सभी हमेशा की तरह इस बार भी गणेश उत्‍सव मनाने को तैयार हैं। सबसे खास बात तो यह सिर्फ यही नहीं बॉलीवुड के दूसरे स्‍टार्स भी हर साल गणेशोत्‍व को धूमधाम से मनाते हैं और इस बार भी वह अपने फैंस को विशिंग आदि दे रहे हैं। ऐसे में आज गणेशोत्‍सव के शुभारंभ पर जाने इन 10 बॉलीवुड स्‍टार्स की गणेश पूजा के बारे में...


सलमान खान:हर साल की तरह इस साल भी सलमान के घर में धूमधाम से गणेश पूजा मनाने का प्लान है। सलमान के घर यह पूजा डेढ़ दिन होती है। भक्तिभावना के साथ पूरा परिवार मिलकर गणेश जी की पूजा करता है। उनके घर इसकी शुरूआत उनकी बहन अर्पिता खान ने की थी।अमिताभ बच्चन:अभिनेता अमिताभा बच्चन भी इस पूजा में पूरे परिवार के साथ भाग लेते हैं। वह पत्नी जया, बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या रॉय बच्चन और पोती आराध्या के साथ इस गण्शोत्सव में शामिल होने के लिए इस बार भी तैयार हैं।नाना पाटेकर:


अभिनेता नाना पाटेकर भी गणेशोत्सव में भाग लेते हैं। उनके घर में गणेश जी की स्थापना पांच दिनों के लिए होती है। उनकी गणेश जी में असीम आस्था है। इस दौरान उनके घर पर उनके प्रशंसको और करीबियों का आना जाना अधिक रहता है।विवेक ओबेरॉय:अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर भी गणपति बप्पा की स्थापना होती है। इनके घर भी 5 दिनों के लिए यह स्थापना की जाती है। वह और उनकी पत्नी मिलकर 5 दिनों तक भगवान गणेश की काफी विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं।

शक्ित कपूर:अभिनेता शक्ति कपूर का गणेश उत्सव के दौरान भक्तिभाव देखते ही बनता है। वह हमेशा अपने घर पर गणेश जी का आगमन कराते हैं। इतना ही नहीं पूरे विधिविधान के साथ उनका विर्सजन करते हैं।

Posted By: Shweta Mishra