- सिलेंडर चेंज करने के बाद मंदिर के दीपक से लगी आग

Meerut: सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कालोनी प्रभात नगर में उस वक्त खलबली मच गई, जब सिलेंडर चेंज करते वक्त उसमें आग लग गई। लोग सिलेंडर की आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे, जिसकी चपेट में आने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

ये है मामला

प्रभातनगर निवासी सतीश शर्मा लोक निर्माण विभाग में जेई हैं। बताया गया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे वे अपने घर का सिलेंडर चेंज कर रहे थे। सतीश शर्मा सिलेंडर चेंज करके बाहर आ गए, जबकि उसमें गैस रिसती रही। कुछ देर बाद मंदिर में रखे जलते हुए दिए से सिलेंडर ने आग पकड़ ली और सिलेंडर धू-धूकर जलने लगा। आग देखकर सतीश शर्मा, पत्‍‌नी कमलेश शर्मा, बड़ा बेटा आकाश, छोटा बेटा अंकुश व पडौसी आग पर पानी डालने लगे।

झुलस गए लोग

पानी डालते वक्त सतीश शर्मा, कमलेश शर्मा, आकाश, अंकुश, रोहताश, मीनाक्षी झुलस गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सेंट लुक्स अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उक्त लोगों को पट्टी बांधकर छुट्टी कर दी। जबकि मीनाक्षी की हालत गंभीर देखते हुए उसे सर्वोदय नर्सिंग होम में भर्ती कर दिया।

Posted By: Inextlive