गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में नए कंपट्रोलर ऑडिटर जनरल कैग की शपथ ली। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल के रूप में पद छोड़ने के एक दिन बाद गुरुवार को भारत के सीएजी नियुक्त किए गए।

नई दिल्ली (एएनआई/आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को भारत के नए कंपट्रोलर ऑडिटर जनरल (कैग) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अशोक हॉल, राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में गिरीश चंद्र मुर्मू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं गिरीश चंद्र मुर्मू ने कैग ऑफिस में महात्मा गांधी और बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) गिरीश चंद्र मुर्मू का कार्यकाल अब 20 नवंबर, 2024 तक होगा।

Delhi: President Kovind administers the oath of office to GC Murmu as Comptroller and Auditor General (CAG), at Rashtrapati Bhavan.
Murmu stepped down as the Lieutenant Governor of Jammu & Kashmir earlier this week. pic.twitter.com/SeQiqnPclk

— ANI (@ANI) August 8, 2020


गिरीश चंद्र मुर्मू गुरुवार को भारत के सीएजी नियुक्त किए गए
गिरीश चंद्र मुर्मू जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में पद छोड़ने के एक दिन बाद गुरुवार को भारत के सीएजी नियुक्त किए गए हैं। वह राजीव महर्षि की ले रहे हैं। संवैधानिक पदाधिकारी के रूप में कैग को मुख्य रूप से केंद्र और राज्य सरकारों के खातों की लेखा परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। पिछले साल केंद्र शासित प्रदेश बना दिए जाने के बाद गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली।

Posted By: Shweta Mishra