अजय देवगन स्‍टारर फिल्‍म 'गोलमाल अगेन इस दीवाली दर्शकों को हंसाने सिनेमाघर आ रही है। हर साल की तरह इस बार भी अजय को पूरी उम्‍मीद है कि यह दीवाली उनके लिए खास बन जाएगी। आइए जानते हैं पिछले एक दशक में अजय ने जब-जब दीवाली पर फिल्‍म रिलीज की तो उसका कैसा रहा हाल....

शिवाय (2016)
अजय देवगन ने पिछले साल दीवाली पर फिल्म 'शिवाय' रिलीज की थी। यह फिल्म अजय देवगन के होम प्रोड्क्शन के बैनर तले बनी थी। फिल्म में लीड एक्टर भी अजय ही थे। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई। फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 126 करोड़ की कमाई कर ली थी।

गोलमाल 3 (2010)
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'गोलमाल 3' ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म के एक-एक सींस लोगों को आज भी याद हैं। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में करीना कपूर, अरशद वारसी और तुषार कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने 173 करोड़ की कमाई की थी।

गोलमाल रिटर्सं (2008)
2008 में 'गोलमाल रिटर्सं' में अजय ने फिर से अपना जलवा बिखेरा। फिल्म सुपर हिट साबित हुई। दर्शक फिज्म देखकर लोटपोट हो गए। यही वजह है कि फिल्म की कमाई 83 करोड़ के पार पहुंच गई थी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari