गूगल हमेशा से अपने यूजर्स को लीक से जरा हटकर सर्विस देने की कोशिश में रहता है। ऐसे में एक बार फिर वह अपने यूजर्स को म्‍यूजिक से जुड़े कुछ खास अपडेट देने का तैयारी में है। जी हां अब गूगल अपने यूजर्स को जल्‍द ही गूगल बैकग्राउंड प्‍लेबैक सर्विस देने वाला है। जिसे यूट्यूब रेड सर्विस के नाम से भी बुलाया जाएगा। यह गूगल की म्‍यूजिक की सर्विस का अपग्रेड वर्जन कहा जा रहा है।


आराम से म्यूजिक सुन सकेंगे


आज अमेरिका की बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक कम्पनी गूगल पूरी दुनिया में छाई है। गूगल के पूरी दुनिया में छाने के पीछे उसकी बेहतर सर्विस से यूजर्स का संतुष्ट होना भी माना जाता है। अब गूगल म्यूजिक की दुनिया में कुछ खास अपडेट करने की तैयारी में हैं। जी हां अब वह बैकग्राउंड प्लेबैक सर्विस देगा। गूगल को भरोसा है कि उसकी यह यूट्यूब रेड सर्विस म्यूजिक पसंद करने वाले लोगों को काफी पसंद आएगी। यूट्यूब रेड सर्विस गूगल की म्यूजिक की सर्विस का नया नाम होगा। कहा जा रहा जा रहा है कि गूगल की यूट्यूब रेड सर्विस के कुछ खास स्क्रीन शॉट से यह बात सामने आ रही है। गूगल की इस यूट्यूब रेड सर्विस से यूजर्स मोबाइल पर किसी भी तरीके का काम करते हुए भी आराम से म्यूजिक सुन सकेंगे। यहां तक की अगर वह कुछ लिख भी रहे या ऑफ लाइन भी हैं तो भी वह आराम से संगीत का आनंद ले सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि अब इसमें एक शब्द लिखने से यूट्यूब और नोटिफिसेन तक में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसा सुविधा पहली बार हो रही है। और ज्यादा अपडेट वर्जन

एक ही टाइम में नोटिफिकेशन और वीडियो दोनों ही यूजर्स आसानी से यूज कर सकेगा। इसके आलावा डॉयलाग बॉक्स के साथ भी यूट्यूब आसानी में म्यूजिका मजा आसानी से लिया जा सकेगा। ऐसे में गूगल को भी पूरी उम्मीद है कि उसका यह नई सर्विस यूजर्स को बेहद पसंद आएगी, क्योंकि चाहे वह कुछ लिख रहे हो या फिर इंटरनेट पर काम कर रहे हो वे बेझिझक होकर वीडियो ओर का आनंद ले सकेंगे। हालांकि गूगल की म्यूजिक प्ले सर्विस काफी पहले से चल रही है लेकिन अब उसने से रीबैंडिग कर दिया है। यूट्यूब रेड सर्विस के नाम से उसने म्यूजिक की को और ज्यादा अपडेट वर्जन में तैयार किया है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता अगले ही सप्ताह गूगल एक बड़े इवेंट में लॉन्च कर सकता है। गूगल ने बीते साल नवंबर में म्ूयजिक की सर्विस लॉन्च किया था। उसकी यह सर्विस बीटा वर्जन पर थी। ऐसे में गूगल ने अब इसके कुछ खास नए फीचर्स के साथ फिर से तैयार किया है। यहां पर यूजर्स को अनलिमिटेड म्यूजिक मिलेगा।

inextlive from Technology News Desk

Posted By: Shweta Mishra