- नगर निगम प्रशासन ने राप्तीनगर में चिन्हित की जमीन

- वर्कशॉप में 200 गाडि़यों को होगा मेंटेनेंस

I IMPACT

GORAKHPUR: करोड़ों की गाडि़यां खड़ी करने के लिए एक अदद वर्कशॉप को तरस रहे नगर निगम की दिक्कत आखिर जिम्मेदारों की दिख ही गई। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने इस संबंध में प्रमुखता से खबर छापी तो अधिकारियों को समस्या की याद आई। निगम प्रशासन ने खबर का संज्ञान लेते हुए वर्कशॉप बनाने का निर्णय लिया है। इसकी कवायद भी शुरू कर दी गई है। अब आने वाले दिनों में नगर निगम की अपनी वर्कशॉप होगी। यहां निगम के वाहनों का कम खर्च में मेंटेनेंस होगा। ट्रायल के तौर पर पहली वर्कशॉप शाहपुर इलाके में बनाई जाएगी जहां दो जोन की गाडि़यों का मेंटेनेंस किया जाएगा। ट्रायल सफल रहा तो सभी जोन में वर्कशॉप खोले जाएंगे।

200 वाहनों का हो सकेगा मेंटेनेंस

नगर निगम में वर्कशॉप न होने से सभी गाडि़यां प्राइवेट वर्कशॉप में मेंटेनेंस के लिए भेजी जाती हैं, जहां मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। वाहनों को ठीक कराने में समय भी अधिक लगता है। इसको लेकर निगम ने अपनी वर्कशॉप बनाने का निर्णय लिया है। पहली वर्कशॉप शाहपुर स्थित डॉक्टर्स एन्क्लेव के पास स्थित निगम की जमीन पर बनाई जाएगी। यहां पर 32 डिस्मिल जमीन उपलब्ध है। इसी जमीन को चिन्हित किया गया है। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने इसका निरीक्षण भी कर लिया है। इस वर्कशॉप में जोन तीन व चार के लगभग 200 वाहनों का मेंटेनेंस किया जाएगा। मैकेनिक की तैनाती आउट सोर्सिग से की जाएगी। नगर निगम को उम्मीद है कि अपना वर्कशॉप होने से लागत घटेगी और वाहनों का रखरखाव भी बेहतर होगा।

वर्जन

नगर निगम की पहली वर्कशॉप शाहपुर में खोली जाएगी। यहां पर निगम की 32 डिस्मिल जमीन को चिन्हित किया गया है। वर्कशॉप में आउटसोर्सिग के जरिए मैकेनिक रखे जाएंगे। जोन तीन व चार के वाहनों का इस वर्कशॉप में मेंटेनेंस किया जाएगा।

अनिल कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त द्वितीय

Posted By: Inextlive