Happy Birthday Sagarika Ghatge आज ये स्टनिंग एक्ट्रेस 34 साल की हो रही है। इस मौके पर जाने उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें। जैसे अपनी डेब्यु फिल्म में क्रिकेटर ब्वॉयफ्रेंड को डम्प करने वाली सागरिका ने रियल लाइफ में क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान से शादी की है और वे एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

मुंबई। 8 जनवरी 1986 को जन्मी सागरिका घाटगे एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे कोल्हापुर के शाहू महाराज की रॉयल फेमिली से जुड़ी हैं। सागरिका ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी की है। शादी के बाद फिलहाल सागरिका फिल्मों से दूर हैं।एक्टर बनने के पहले वो नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रही हैं, और इसी वजह से उनको 'चक दे इंडिया' ऑफर हुई थी। अपने बर्थ डे पर सागरिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके खुशी जाहिर की है।

View this post on InstagramBlessed 🙏 - thank you to each and every one of you for so much love and the lovely wishes . Grateful and blessed 🤗❤️🙏 📸 @ritikasp #12amcakecutting🎂

A post shared by Sagarika Ghatge Khan (@sagarikaghatge) on Jan 7, 2020 at 8:29pm PST


शाही परिवार से जुड़े तार
सागरिका के पिता विजसिंह घाटगे की मां यानि सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे, इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होलकर तृतीय की बेटी हैं। सागरिका आठ साल की उम्र तक कोल्हापुर में ही रही हैं। बाद में वह मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई करने के लिए अजमेर, राजस्थान चली आईं। जब वे पढ़ाई कर रही थीं तभी से उन्हें ऐड फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे, और उनके पिता ने इन प्रपोजलस को साफ रिजेक्ट कर दिया था।

बॉलीवुड में एंट्री
सागरिका की डेब्यू फिल्म 'चक दे इंडिया' थी। इस फिल्म के लिए उनको बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड और लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड से दिया गया था। दो साल बाद, सागरिका ने 'फॉक्स' में काम किया जिसमें उनके साथ अर्जुन रामपाल, सनी देओल और उदिता गोस्वामी ने अभिनय किया था। उन्होंने 2011 में 'मिले ना मिले हम' (चिराग पासवान और कंगना रनौत के साथ), 2012 में 'रश' (इमरान हाशमी, आदित्य पंचोली, नेहा धूपिया के साथ) और 2017 की 'इरादा' (नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी, दिव्या दत्ता के साथ) जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय किया। 'रश' में उनके जबरदस्त किस सीन भी थे। हालांकि इनमें से कोई भी फिल्म उन्हें बड़ी कामयाबी नहीं दिला पाई।
रीजनल सिनेमा और टीवी पर काम
बॉलीवुड में एक्पेक्टेड सक्सेज ना मिलने के बाद सागरिका ने रीजनल फिल्मों की ओर रुख किया। 2012 में, उन्होंने अतुल कुलकर्णी के साथ एक मराठी फिल्म 'प्रेमची गोष्ट' में अभिनय किया और 2015 में उन्होंने फिल्म 'दिलदारियां' से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यु किया। 'दिलदारियां' एक जबरदस्त हिट साबित हुई। एसके अलावा सागरिका 2015 में रियल्टी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 6 में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम करने के बाद सागरिका को रीबॉक इंडिया का ब्रांड अंबेसडर भी बनाया गया था। 2019 में, सागरिका ने एएलटी बालाजी की वेब-सीरीज - बॉस: बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज में भी काम किया। इसमें उन्होंने एसीपी साक्षी का किरदार किया सीरीज में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर ने भी अभिनय किया।

View this post on InstagramSK ❤️

A post shared by Zaheer Khan (@zaheer_khan34) on Dec 28, 2019 at 12:24am PST


पर्सनल लाइफ में हैं खुश
सागरिका ने अपनी डेब्यु फिल्म में एक जबरदस्त हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी, जिन्होंने हॉकी के लिए अपने जुनून को जारी रखने के लिए अपने क्रिकेटर प्रेमी को डंप किया था, और इत्तेफाक से ठीक 10 साल बाद निजी जिंदगी में उन्होने एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी स्पीडस्टर जहीर खान से शादी कर ली।

View this post on InstagramHappy Birthday SK. My love and lifelong entertainer 🤗❤️

A post shared by Zaheer Khan (@zaheer_khan34) on Jan 7, 2020 at 10:47pm PST

सागरिका घाटगे और जहीर खान ने 24 अप्रैल, 2017 में सगाई कर ली और उसी साल नवंबर में दोनों ने शादी की। सोशल मीडिया पर जहीर खान के साथ अपनी सगाई की अनाउंसमेंट करते हुए सागरिका ने लिखा था कि उन्होने अपने लिए लाइफ पार्टनर तलाश लिया है #engaged @ImZaheer। सागरिका घाटगे ने एक इंटरव्यू में मिड-डे से कहा कि वे अपनी शादी में बेहद खुश हैं। जहीर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर सागरिका की तस्वीर एक हार्ट इमोजी के साथ शेयर करके उन्हें विश किया है।

Posted By: Molly Seth