Happy Gandhi Jayanti 2021 महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। भारत में हर साल इसीलिए 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। गांधी जी का जीवन एक आदर्श था। उन्होंने युवाओं को एक रास्ता दिखाया जिस पर चलकर जिंदगी में काफी कुछ पाया जा सकता है। आइए इस बार उनकी 152वीं जयंती पर फाॅलो करें गांधी जी के 10 अनमोल विचारों को।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Happy Gandhi Jayanti 2021 इस साल 2 अक्टूबर, 2021 को महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनाई जा रही है। गांधी जयंती पर देश भर में लोग भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके योगदान के बारे में बात करते हैं और उनकी कहानियों को सुनाकर युवा पीढ़ी को शिक्षित करते हैं। महात्मा गांधी के 'अहिंसा' के मार्ग का सम्मान करने के लिए इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

महात्मा गांधी का परिचय
मोहनदास करमचंद गांधी- एक ऐसा नाम जिसने अंग्रेजों के शासन के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2 अक्टूबर 1869 को जन्मे महात्मा गांधी एक वकील, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक थे, जिन्होंने खुद को भारत के ब्रिटिश शासन के खिलाफ राष्ट्रवादी आंदोलन से जोड़ा। गांधी जी के सम्मान में, यह दिन स्कूलों, कॉलेजों और यहां तक कि सरकारी संस्थानों में प्रार्थना सेवाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। राष्ट्र के नेता आमतौर पर नई दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राज घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी जयंती दुनिया के कई अन्य हिस्सों में भी मनाई जाती है

व्यक्ति अपने विचारों के सिवाए कुछ नहीं है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।

Happy Gandhi Jayanti 2021 Wishes : आज राष्ट्रपिता को करें दिल से नमन, ये यादगार मैसेज और कोट्स सभी को भेजकर

अहिंसा ही धर्म है, वही जिंदगी का एक रास्ता है।

जो समय बचाते हैं, वे धन बचाते हैं और बचाया हुआ धन, कमाए हुए धन के बराबर है।

पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।

जब भी आपका सामना किसी विरोधी से हो, उसे प्रेम से जीतें।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari