Happy Valentines Day 2020: वैलेंटाइन वीक के हर दिन को सेलिब्रेट करने के बाद फाइनली वैलेंटाइन डे भी आ गया। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए कपल्स ने काफी कुछ प्लान करके रखा होगा। हालांकि इस दिन को और भी खास तरीके से मनाने के लिए उन्हें एक खास गिफ्ट दें। अगर आपको नहीं समझ आ रहा कि क्या दें तो यहां देखें।

कानपुर। Happy Valentines Day 2020 Top 10 Gift Ideas: आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका हर कपल को इंतजार रहता है। Valentines Day वो खास दिन है जब आपका प्यार अपने अंजाम तक पहुंचेगा। इस खास दिन पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करें और उन्हें जीवन भर साथ रहने का वादा करें। फिलहाल अपने लव्ड वन्स को आपको विश तो करते ही हैं। हालांकि आपको उन्हें इस खास दिन पर कोई खूबसूरत सा गिफ्ट जरुर देना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कि अपने प्यार को आप क्या गिफ्ट दे सकते हैं। ये रहे कुछ बेस्ट गिफ्ट आइडियाज।

1. आप अपनी गर्लफ्रेंड को कैंडल लाइट डिनर पर चलने के लिए भी पूछ सकते हैं। ये उन्हें वी डे पर काफी स्पेशल फील कराएगा। इस खास दिन पर उन्हें अपने गिफ्टेड ड्रेस पहनने के लिए रिक्वेस्ट करना न भूलें।

2. एक रोमांटिक डेट पर गर्लफ्रेंड को ले जाएं और उन्हें एक नेकपीस गिफ्ट करेंं। हो सके तो उसे खुद ही पहनाएं, उन्हें अच्छा लगेगा।

3. वैलेंटाइन डे पर एक कार्ड बहुत खूब रहेगा। उसमें अपने मन की वो बात या फीलिंग्स लिख सकते हैं जो आप कभी उन्हें कह नहीं पाए।

4. इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आप अपने पार्टनर को कुछ कपल थिंग्स तोहफे में दे सकते हैं जो आपके प्यार का प्रतीक बन जाए। मेटल का एक दिल में लगा ताला और उसमें लगने वाली एक चाभी भी गिफ्ट कर सकते हैं।

5. एक मेकअप किट भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे तो कोई भी लड़की आराम से खुश हो सकती है।

6. कोई हैंडमेड चीज भी आप गिफ्ट कर सकते हैं। उनकी पसंद के अनुसार कोई हैंडबैग या फिर कोई हैंडमेड शाॅल भी दे सकते हैं।

7. कस्टमाइज आइटम्स को भी गिफ्ट किया जाता है। इसमें कप या कुशन जैसी कई चीजें आती हैं। इसमें अपनी व अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर भी छपवा सकते हैं।

8. आप उन्हें ढेर सारे गुलाब के फूल देकर भी अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। ये हमेशा से वैलेंटाइन डे का एक पारंपरिक गिफ्ट आइडिया रहा है।

9. एक शो पीस भी गिफ्ट कर सकते हैं जो आपके प्यार को शो केस करे। उसे अपने बेडरूम में रखें।

10. इनमें से कोई भी गिफ्ट आइडिया सटीक न लगे तो एक पाॅट में प्लान्ट करके गिफ्ट कर सकते हैं। वैसे भी इससे बेस्ट गिफ्ट तो और कोई हो ही नहीं सकती है।

Posted By: Vandana Sharma