हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी रविवार को भाजपा में शामिल हाे गई हैं। उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत उसका दामन थामा है।


नई दिल्ली (एएनआई)।  हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। सपना चौधरी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पार्टी के नए लॉन्च हुए सदस्यता अभियान के तहत भाजपा में शामिल हुईं।इस दाैरान बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा महासचिव राम लाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।मार्च में सपना के कांग्रेस ज्वाॅइन करने की खबरें आईं थी


हाल ही में लाेकसभा चुनाव से पहले मार्च में सपना के कांग्रेस ज्वाॅइन करने की खबरें आई थीं।उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख राज बब्बर द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा संग हरियाणवी डासंर की तस्वीर ट्वीट करने और पार्टी में उनका स्वागत करने का मामला सुर्खियाें में रहा था। हालांकि सपना ने कुछ समय बाद ही कांग्रेस में शामिल होने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया।सपना चौधरी के इनकार के बाद तुरंत बीजेपी उनके समर्थन में आई थी।सपना को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि था कि पार्टी ने सपना की पुरानी तस्वीरों का उपयोग इस खबर को फैलाया कि वह कांग्रेस में शामिल हो गई हैं और मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने सपना की सहमति के बिना उनकी तस्वीरों का उपयोग किया है।इसके तुरंत बाद ही बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा था कि अगर चौधरी बीजेपी में शामिल होती है तो उन्हें काफी खुशी होगी।  सपना चौधरी ने #MeToo को बताया बकवास और बेकारसपना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हुए अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। सपना की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। सपना भी अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद फैन्स के लिए वक्त निकालना नहीं भूलतीं। अक्सरउनके नए-नए डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हरियाणवी डांसर सपना एक टीवी में शाे में आने के बाद काफी फेमस हुईं। हाल ही में सुसाइड की कोशिश के लिए खबरों में थी।

Posted By: Shweta Mishra