-रात तक लोगो को सूरज की तपिश का अहसास

KANPUR: सेटरडे को आसमान से अंगारे बरसे। एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए टेम्परेचर 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सूरज की तपिश से शरीर झुलस सा जा रहा है। लोग जरूरी काम होने के बावजूद भी दोपहर में घर, मार्केट, ऑफिस से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वहीं इस भीषण गर्मी में बिजली लोगो को रूला रही है। फाल्ट और ब्रेकडाउन की लाइन लगी हुई है। जिसके चलते रात की नींद और दिन का सुकून छीन गया है। पानी की समस्या से अलग लोगो को जूझना पड़ रहा है।

जारी रहेगा गर्मी का सितम

सैटरडे को गर्मी का सितम और भी बढ़ गया है। सुबह से सूरज की तपिश से लोग बेहाल हो गए। दोपहर होते-होते ऐसा लगने लगा आसमान से मानों अंगारे बरस रहे। लोगो को शरीर झुलसता महसूस हुआ। मौसम के इस तल्ख मिजाज को देखकर लोग सहम गए। सिर में कैप, चेहरा ढके होने के बावजूद लोगो को जरा सी भी राहत नहीं मिली। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक सीबी सिंह ने बताया कि सैटरडे को मैक्सिमम टेम्परेचर 44.4 और मिनिमम टेम्परेचर 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं चकेरी मेट सेक्शन के मुताबिक डे टेम्परेचर 44.9 डिग्री सेल्सियस रहा है।

बिजली ने किया बेहाल

इस भीषण तपिश में लोगो को जबरदस्त बिजली संकट का सामना करना पड़ा। ग्वालटोली, सूटरगंज में सुबह 4 बजे करीब ही बिजली गुल हो गई। फिर 7.40 बजे करीब आई। 10 बजे फिर लाइट गायब हो गई और फिर लोगो को बिजली शाम 6 बजे के बाद मिली। इससे जबरदस्त गर्मी में बिजली के बिना लोग बेहाल हो गए। कमोवेश यही हाल शास्त्री नगर व आसपास मोहल्लों का रहा है। बीते मंगलवार से ही शास्त्री नगर में पॉवर क्राइसिस बनी हुई है। सेटरडे को सुबह 11 बजे गुल हुई लाइट दोपहर 12.30 बजे के बाद आई। फिर 2 बजे के करीब लाइट गायब हो गई। शाम 4 बजे के लगभग आई। इसके बावजूद बिजली संकट से लोगो को छुटकारा नहीं मिला। आधा घंटे बाद फिर बिजली गायब हो गई और एक घंटे बाद आई। वहीं वाजिदपुर सबस्टेशन तो सुबह 9.40 से दोपहर 12.10 बजे तक ठप रहा। इसी तरह संजय नगर, रुमा और एयरफोर्स,महाबलीपुरम सबस्टेशन से जुड़े एरिया में बिजली संकट बना रहा है।

रिकार्ड तोड़ तपिश

डेट- मैक्सि। टेम्प। - मिनि। टेम्प।

23 मई- 44.4- 24.0

22 मई- 44.1- 27.5

21 मई- 42.6- 25.4

20 मई- 39.6- 21.7

19 मई- 41.6- 28.3

18 मई- 40.4- 24.5

17 मई- 38.4- 21.6

16 मई- 35.0- 21.4

(मैक्सिमम, मिनिमम टेम्परेचर डिग्री सेल्सियस में है)

चकेरी मेट सेक्शन के मुताबिक सैटरडे को मैक्सिमम टेम्परेचर 44.9 और मिनिमम टेम्परेचर 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

ट्रांसफॉर्मर जले

- गदियाना, देहलीसुजानपुर

-चन्दारी, सुजातगंज

Posted By: Inextlive