आज पूरी दुन‍िया में वर्ल्‍ड हैलो डे मनाया जा रहा है। हैलो का इस्‍तेमाल लोगों के बीच आपसी संवाद बढ़ाने के ल‍िए हुआ था। 21 नंवबर 1973 से पूरी दुन‍िया में वर्ल्‍ड हैलो डे मनाया जाने लगा। बतादें क‍ि आज वक्‍त के साथ हैलो का इस्‍तेमाल अलग-अलग तरीकों से होता है। हैलो इतना कॉमन है क‍ि फोन पर सबसे पहला बोला जाने वाला वर्ड हो गया है। ऐसे में आइए जानें क्‍यों बोलते हैं फोन पर सबसे पहले हैलो...


गर्लफ्रेंड का नाम लिया फोन पर हैलो बोलने की कहानी टेलीफोन के आविष्कारक ग्राहम बेल से जुड़ी बताई जाती है। इन्होंने सिर्फ टेलीफोन का अविष्कार ही नहीं किया बल्कि इसकी भाषा को सरल और छोटी बनाने में भी हर संभव प्रयास किया। ऐसे में हैलो शब्द का जनक भी इन्हीं को माना जाता है। कहते हैं कि ग्राहम बेल अपनी गर्लफ्रेंड मारग्रेट हैलो को बहुत प्यार करते थे। वह उन्हें प्यार से बस हैलो ही कहते थे। ऐसे में जब उन्होंने टेलीफोन का अविष्कार किया था तो सबसे पहले उस पर अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लिया।  हैलो शब्द बेहद सरल
ऐसे में कुछ समय बाद अमेरिकी आविष्कारक टॉमस एडीसन ने 1877 में पीट्सबर्ग की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट एंड प्रिंटिंग टेलीग्राफ कंपनी के अध्यक्ष टीबीए स्मिथ को लिखा एक पत्र लिखा। एडीसन ने इसमें जिक्र किया कि टेलीफोन पर स्वागत शब्द के रूप में हैलो शब्द बेहद सरल और अर्थपूर्ण है। ऐसे में स्वागत के रूप में इसका इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि कुछ लोग इस कहानी को नकारते हुए हैलो शब्द फ्रेंच के होला शब्द जिसका अर्थ होता है रुको और ध्यान दो...से बनने की बात सच मानते है।

Posted By: Shweta Mishra