फिल्‍म एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शेट्टी अगर फिल्‍मों में न होती तो क्‍या होता। तो शायद हम बाहुबली की देवसेना को मिस कर जाते। यह तो भला हो उनके मां-बाप का जिन्‍होंने जबर्दस्‍ती कर अनुष्‍का को फिल्‍मों में धकेला। आइए आज उनके 36वें जन्‍मदिन पर जानें उनके बारे में कुछ अनजान बातें....

1. अनुष्का नहीं चाहती थीं हीरोइन बनना
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का कभी मन नहीं था, कि वह हीरोइन बने। यह तो अच्छा था कि उनके माता-पिता और दोस्तों ने जबर्दस्ती करके अनुष्का को तेलुगु फिल्म 'सुपर' के ऑडीशन के लिए भेजा। उस वक्त अनुष्का की उम्र 24 साल थी। इस फिल्म के लिए अनुष्का को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (तेलुगु) के लिए भी नॉमीनेट किया गया था।

3. राजामौली के साथ दो बार काम करने वाली इकलौती एक्ट्रेस
साउथ इंडस्ट्री में एस.एस.राजामौली से बड़ा निर्देशक शायद ही कोई हो। अनुष्का ने इनके साथ दो बार काम किया है। फिल्म 'बाहुबली' के दोनों पार्ट्स में अनुष्का का शानदार अभिनय देखने को मिला था। यह फिल्म राजामौली के निर्देशन में बनी थी। इससे पहले अनुष्का राजामौली की 'विक्रमरकुडु' में भी काम कर चुकी हैं।

5. मोस्ट डिजायरेबल वुमेन
साल 2015 में अनुष्का को हैदराबाद की 'मोस्ट डिजॉयरेबल वुमेन' चुना गया था। अनुष्का की फैन फॉलोइंग काफी जबर्दस्त है। टि्वटर पर उनके पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

7. अनुष्का को बाइक चलाना है पसंद
अनुष्का को बाइक राइडिंग का बहुत शौक है। सबसे अच्छी बात है कि उन्हें काफी अच्छे से बाइक चलानी आती है। अनुष्का ने अपने इस हुनर को बड़े पर्दे पर भी दिखाया है। कई फिल्मों में दर्शकों ने उन्हें बाइक राइड करते देखा है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari