बॉलीवुड एक्टर्स शिल्पा शेट्टी श्रद्धा कपूर और सलमान खान ने भगवान गणेश को धूमधाम के साथ नाचते गाते हुए अलविदा कहा।

मुंबई, (एएनआई):  मंगलवार 2 तारीख को गणेश चतुर्थी के दिन शिल्पा शेट्टी, श्रद्धा कपूर कपूर और कई बॉलीवुड सेेलेब्रिटीज ने अपने घर गणपति की स्थापना की थी अब उनके विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। शिल्पा और श्रद्घा ने जहां अपने घरों में धूमधाम से इस आयोजन को पूरा किया वहीं हर साल गणपति का स्वागत करने वाले सलमान खान ने इस बार अपनी बहन अर्पिता शर्मा के घर पर विसर्जन का आनंद लिया। यहां देखिए इस आयोजन की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो।


शिल्पा की फेमिली मस्ती
सारिका द्वारा डिजाइन किए गए चमकीले फूशिया गुलाबी सूट में सजी शिल्पा को उनके पति राज कुंद्रा और बेटे वियान के साथ नाचते और गाते ढोल की थाप के बीच, बप्पा को विसर्जित करते देखा गया। इस मौके पर बहन शमिता शेट्टी ने भी उनका पूरा साथ निभाया। हांलाकि इस दिन मुंबई में तेज बारिश हो रही थी पर इसका शिल्पा के उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ा। गणपति बप्पा के डैडिकेटेड भक्त शिल्पा ने कहा कि 10 साल में यह पहली बार है जब इस दिन इतनी बारिश हो रही है वे आज मौसम को देखकर हैरान हैं, लेकिन अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में विसर्जन करने में उन्हें बेहद खुशी भी मिल रही है।


सलमान ने बहन के घर पर की पूजा
बॉलीवुड के 'बजरंगी भाईजान' यानि सलमान खान भी बप्पा के बड़े भक्त है औऱ हर साल इस उत्सव का आयोजन करते हैं, लेकिन इस बार वे बहन अर्पिता और बहनोई आयुष शर्मा के घर में पूजा करने पहुंचे और उनके बेटे आहिल के साथ आरती करते दिखे। सलमान के भाई सोहेल और अरबाज खान, मां सलमा खान और हेलेन सहित उनके परिवार के बाकी सदस्यों ने भी पूजा में हिस्सा लिया।

 


को-स्टार्स के साथ की डांसिंग मस्ती
विसर्जन के लिए अर्पिता के घर, परिवार के सदस्यों के साथ कई बॉलीवुड एक्टर भी मौजूद थे, जिनमें नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ, स्वरा भास्कर और डेजी शाह भी शामिल हुईं थीं। सलमान ने रिप्ड डेनिम की जीन्स के साथ एक नीली शर्ट पहनी थी, और उन्होंने गणपति विसर्जन के बाद अपने डांस से सभी को हैरान कर दिया। उनको भारी बारिश में स्वरा और डेजी के साथ दिल से मस्त हो कर थिरकने का आनंद लेते देखा गया।


श्रद्धा कपूर ने फेमिली के साथ किया विसर्जन
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके एक्टर पिता शक्ति कपूर ने अपने घर आए गणपति बप्पा का स्थापित करने के डेढ़ दिन बाद विसर्जन कर दिया। इस दौरान श्रद्धा की पूरी फैमिली मौजूद थी। इस अवसर पर श्रद्धा ने सिंपल मेकअप के साथ येलो कलर का ड्रेस पहना हुआ था। विसर्जन के दौरान वह गणपति बप्पा का जयकारा भी लगा रही थीं।

Posted By: Molly Seth