ह‍िमाचल प्रदेश और गुजरात व‍िधानसभा चुनावों की मतगणना आज सुबह से जारी हो गई है। अभी थोड़ी ही देर में साफ हो जाएगा क‍ि इन दोनों में राज्‍य में क‍िसके स‍िर पर ताज सजेगा। बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों पार्टि‍यों ने अपने चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। आइए यहां जानें इन दोनों राज्‍यों के चुनाव का सारा हाल...


हिमाचल प्रदेश की खास सीटहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहला रुझान भाजपा के पक्ष में आया है। हिमाचल प्रदेश चुनाव में अर्की विधानसभा सीट बहुत खास है। यहां पिछले 10 सालों से अर्की विधानसभा पर बीजेपी का कब्जा रहा है, लेकिन कांग्रेस छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उतारकर अपने पुराने गढ़ में वापसी करने की कोशिश में है। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। हिमाचल प्रदेश मतदान
वहीं हिमाचल प्रदेश में बीते नवंबर को मतदान हुआ। यहां पर 68 सीटों के लिए करीब 74 फीसद वोटिंग हुई। हिमाचल प्रदेश में प्रदेश में पहली बार सभी सीटों पर वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रोल (वीवीपैट) मशीनों का उपयोग किया गया। सुचारू मतदान के लिए प्रदेश भर में 7525 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में वोटिंग का आंकड़ा 73.5 फीसद था। 2014 के लोकसभा चुनाव में यह 64.45 फीसद था। यहां 459 उम्मीदवार मैदान में रहे। इनमें करीब 27 महिलाएं रहीं। हिमाचल प्रदेश में 23,76,587 पुरुष मतदाताओं सहित 46,08,359 मतदाता रहें।

Posted By: Shweta Mishra