कई बार ऐसा होता है की लोग 1000 रुपये के असली और नकली नोट में फर्क नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से उनको नुकसान भी झेलना पड़ जाता है। आइए आज हम आपको कुछ जरूरी बात बताते है जिसको जहन में रखकर आप आसानी से जाली और असली 1000 रुपये के नोट में फर्क कर पाएंगे।



सुरक्षा धागा
ध्यान से देखने पर आपको 1000 के नोट के बीच में एक स्ट्रिप दिखाई देगी। ये स्ट्रिप सुरक्षा धागा होता है जो 1.4 एमएम चौड़ा होता है। इस धागे पर ऊपर से लेकर नीचे तक अंग्रेजी में आरबीआई लिखा होता है जो हरे और नीले कलर में होता है। लाइट में आपको ये सुरक्षा धागा साफ दिखाई देगा।

माइक्रो लैटरिंग
गांधी जी की तस्वीर के राइट साइड और लाल पट्टी के बीच में ये माइक्रो लैटरींग स्थित होती है। इस में छोटे लेटर में 1000 और आरबीआई का नाम लिखा होता है जो लेंस से देखने पर दिखाई देता है।

मार्क
नोट में एक आईडेंटिफिकेशन मार्क होता है जो हर नोट में अलग-अलग होता है। 1000 के नोट पर ये मार्क डायमंड शेप का होता है और 500 में गोल।

ऑप्टिकल वैरियबल इंक
नोट पर जो बड़ा-बड़ा हजार लिखा होता है वो दरअसल आम इंक से नहीं बल्कि ऑप्टिकल वैरियबल इंक से लिखा होता है। ये भी एक तरीका है जिससे आप नकली नोट की पहचान कर सकते हैं क्योंकि असली नोट को जब आप हिलाएंगे तो ये 1000 अलग-अलग रंग में दिखाई देगा।

डिजाइन
ये डिजाइन नोट के लेफ्ट साइड और पाटर मार्क के पास बनी होती है। लाइट में देखने पर सकी डिजाइन साफ नजर आती है। इसमें 1000 लिखा भी दिखता है।

Personal Finance News inextlive from Business News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma