दुनिया की सबसे मोटी महिला इलाज के लिए भारत आई हुई है। इस महिला के इलाज में करोड़ों रुपये खर्च होने हैं। इतने सारे पैसे चंदे से इकठ्ठे किए जा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्‍टर ऋतिक रोशन की मां ने भी महिला के इलाज के लिए 10 लाख रुपये दिए हैं।


भारत में हो रहा इलाजमिस्र से भारत आई दुनिया की सबसे मोटी महिला एमान अहमद की लाइफ चेंजिंग सर्जरी शुरु हो गई है। एमान को मुंबई के सैफी अस्पताल में रखा गया है। डॉक्टरों की एक पूरी टीम एमान के इलाज में जुट गई है। एमान का वजन करीब 500 किलो है जिसकी वजह से वह चल-उठ नहीं पाती। खबरों की मानें तो इस इलाज में कुल एक करोड़ रुपये खर्च आएगा और अब तक 35 लाख रूपये मिल चुके हैं। ऋतिक की मां ने दिए 10 लाख


बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की माँ पिंकी रोशन ने एमान की मदद के लिए 10 लाख रूपये दिए हैं। राकेश रोशन ने इस खबर की पुष्टि की है। पिंकी पिछले तीन महीने से एमान से जुड़ी रिपोर्ट को फॉलो कर रही थीं। इसलिए उन्होंने एमान के मुंबई पहुंचने से पहले मदद की राशि भेज दी थी। ऋतिक की माँ पिंकी रोशन ने कहा कि वह सोच भी नहीं सकती हैं कि कोई 25 सालों तक बिस्तर पर पड़ा रह सकता है। उन्होंने कहा कि किसी का जीवन बचाने से बड़ा कोई काम नही हो सकता है। वहीं पिंकी के इलाज के लिए कई अन्य संस्थाएं भी आगे आई हैं।गरीब परिवार से है एमान

मिस्र की एमान अहमद की सर्जरी के लिए सर्जन डॉ. मुफ्फजल लाकड़ावाला ने ऑनलाइन चंदा इकट्ठा करने का अभियान चलाया है। डॉ. मुफ्फजल का कहना है कि, एमान का परिवार यह खर्च वहन करने में असमर्थ है। ऐसे में अब चंदे से एमान का इलाज किया जा रहा है। एक महीना पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उसे मुंबई लाने के लिए वीजा को मंजूरी भी दी थी।Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari