- देर रात हंगामे के बाद छावनी बनी रही बुद्धा कॉलोनी

- आसपास स्लम एरिया के लड़कों के उत्पात से परेशान हैं बच्चे

- बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

PATNA : शुक्रवार की रात हंगामे-गोलीबारी के बाद शनिवार की सुबह से ही बुद्धा कॉलोनी छावनी में तब्दील रही। पुलिस ने बुद्धा कॉलोनी एरिया से लेकर गोल इंस्टीच्यूट के आसपास दिन भर गश्ती तेज कर दी थी। पुलिस इस घटना में संलिप्त अपराधियों की खोज करने में जुटी है। इसमें गोल इंस्टीच्यूट में लगे कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद असामाजिक तत्व एरिया से गायब है। इंस्टीच्यूट के डायरेक्टर विपिन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अचानक से कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया।

गाना बजाने से रोका तो हंगामा

इस घटना को लेकर इंस्टीच्यूट की ओर से बुद्धा कॉलोनी थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। दरअसल मामला तीन दिनों से सरस्वती पूजा के नाम पर तेज साउंड वाला लाउड स्पीकर को बंद कराने को लेकर उठा था। जब इंस्टीच्यूट के लोगों ने आवाज कम करने कहा तो आसपास के लड़के पथराव और तोड़-फोड़ करने लगे। इसमें कइयों को गंभीर चोटें आई हैं।

Posted By: Inextlive