- झंगहा क्षेत्र के राजधानी गांव की घटना, विवाहिता के भाई की तहरीर पर केस दर्ज

JHANGHA: झंगहा थाना क्षेत्र के राजधानी गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वह कुछ दिन पहले ही मायके से ससुराल गई थी। उसके भाई ने अपने जीजा और उसके भाभी पर आरोप लगाया है कि गला दबाकर उसकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि उसका मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि यह मामला हत्या या आत्महत्या का है।

सात साल पहले हुई शादी

कैंट थाना क्षेत्र के महादेव झारखंडी के महरवां की बारी निवासी भगवान रावत की लड़की कुसुम की शादी 2008 में झंगहा क्षेत्र के राजधानी बाजार टोला निवासी रामबेलास के बेटे मंजीत उर्फ मजनू से हुई थी। 2013 में उसका गवना हुआ था। 4 अप्रैल को भाई अमित के लड़के के जन्मदिन के मौके पर वह उसके साथ मायके चली गई। 8 अप्रैल को अमित कुसुम को उसके ससुराल छोड़ गया। कुसुम का एक 2 वर्ष का लड़का चीकू उर्फ आर्यन है।

जीजा और उसके भाभी पर आरोप

घटना के दिन घर पर ससुर रामबेलास, कुसुम का पति मंजीत, उसकी दो जेठानी और उनके बच्चे थे। कुसुम के मायके कॉल गया कि उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे भाई आलोक ने जीजा मंजीत, उसकी बड़ी भाभी सुनीता पत्‍‌नी सर्वजीत पर आरोप लगाया कि शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। उसकी बहन को अक्सर मारते पीटते थे। 8 अप्रैल की रात दोनों ने मिलकर उसकी बहन का गला घोंट दिया और फांसी से लटका दिया।

मृतका के पति मंजीत, भाभी सुनीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

- अनिल यादव, एसओ, झंगहा

Posted By: Inextlive