इंसान अपनी जिदंगी में सफल होने के लिए हर वक्‍त आतुर रहता है। अधिक से अधिक धन एकत्र करने के लिए वह क्‍या कुछ नहीं करता है। कई बार मंजिल मिलने में समय लगने पर वह निराश भी होने लगता है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिंदगी में धनवान होने से पहले हमारे आस-पास की चीजें इशारा करने लगती हैं। आइए ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक जानें कैसे...


बड़ी खुशी मिलेगी: सुबह उठते ही मंदिर से घंटी, भजन और आरती सुनाई देना भी काफी शुभ है। इसका मतलब होता है कि आज बड़ी खुशी मिलने वाली है। लक्ष्मी का आगमन: सपने में हरियाली, उल्लू, पानी , सफेद अथवा स्वर्ण सांप दिखाई तो लक्ष्मी का आगमन होने वाला होता है। व्यक्ति जल्दी रईस हो जाता है। मंगलसूचक होता: गाय का दिखना मंगलसूचक संकेत है। अगर सुबह किसी काम से घर से निकलने पर गाय के दर्शन हो जाते हैं तो समझो काम पूरा हो गया है।काम सफल हो जाता: घर से निकलते समय दरवाजे पर अगर कोई स्त्री पूरे सोलह श्रृंगार में दिखती है तो शुभ होता है। जिस काम के लिए जा रहे होते हैं वह सफल हो जाता है। धन मिलने का इशारा:
सुबह जागते ही पहली नजर दूध अथवा दही पर पड़ने से पूरा दिन अच्छा बीतता है। वहीं सुबह गन्ना दिखने पर भी धन मिलने का संकेत मिलता है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

Posted By: Shweta Mishra