Jagannath Rath Yatra Puri 2022 जगन्नाथ रथ यात्रा एक जुलाई को निकलेगी। इस रथ यात्रा में लाखों भक्त हिस्सा लेते हैं। 1 जुलाई को निकली इस रथ यात्रा से जुड़े कार्यक्रम 12 जुलाई तक चलेंगे। आइए जानें इसका पूरा शेड्यूल।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। जगन्नाथ रथ यात्रा हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे भक्त बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा को आप पुरी रथ यात्रा, रथ महोत्सव आदि नाम से जानते होंगे। यह रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ को समर्पित है। यह एक वार्षिक आयोजन है जिसे लोग आषाढ़ शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन मनाते हैं। इस बार जगन्नाथ रथ यात्रा 01 जुलाई 2022 को निकलेगी।

लाखों भक्त आते हैं रथ यात्रा
जगन्नाथ रथ यात्रा पुरी का सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार है, जो भारत के साथ-साथ विदेशों से भी पर्यटकों और भक्तों को आकर्षित करता है। इस भव्य रथ उत्सव को देखने के लिए हर साल दस लाख से अधिक भक्त पुरी आते हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा 2022 पुरी में बालगंडी चाका के पास स्थित 'मौसी मां मंदिर' से गुजरते हुए प्रसिद्ध 'गुंडिचा मंदिर' में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक यात्रा की याद दिलाता है। साथ ही, मंदिर के मुख्य देवताओं, भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र को उनके-अपने रथों में एक विशाल जुलूस में ले जाया जाता है।

Important Dates Jagannath Rath Yatra Puri 2022-

गुंडिचा यात्रा (रथ यात्रा शुरू)- शुक्रवार, 01 जुलाई
हेरा पंचमी- मंगलवार, 05 जुलाई
संध्या दर्शन- शुक्रवार, 08 जुलाई
बहुदा यात्रा- शनिवार, 09 जुलाई
सुना बेशा- रविवार, 10 जुलाई
अधरा पाना- सोमवार, 11 जुलाई
नीलाद्रि बिजे- मंगलवार, 12 जुलाई

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari