क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान कुछ दिनों पहले ब्रिटेन दौरे पर निकले थे। दौरे के दौरान इन्‍होंने अपनी तीसरी शादी को लेकर साफ इशारा किया। आपको बता दें कि पहलें ही इमरान खान की दो शादियां हो चुकी हैं। सिर्फ यही नहीं इन शादियों के अलावा समय-समय पर इनके अफेयर की भी चर्चा होती रही है। वहीं अब इन्‍होंने अपनी तीसरी शादी को लेकर साफ संकेत दिया है। ऐसे में आइए गौर करें इनकी पिछली शादियों के किस्‍सों पर...।


ऐसे हुई शुरुआत इमरान खान की पहली शादी जैमिमा खान से हुई। इनका असल नाम जैमिमा गोल्ड स्मिथ था। वह ब्रिटेन के करोड़पति व्यवसायी की बेटी थीं। जैमिमा से इमरान की पहली शादी लंबे लव अफेयर के बाद हुई। इसके बावजूद दोनों की शादी ज्यादा दिन तक टिक न सकी। 2004 में दोनों का रिश्ता टूट गया। जैमिमा से इमरान के दो बच्चे भी हैं। एक सुलेमान और दूसरा कासिम। सुलेमान की उम्र इस समय 18 साल है और कासिम की 15 साल। वैसे ये भी बता दें कि जैमिमा से शादी के वक्त इमरान की उम्र 42 साल थी और जैमिमा की सिर्फ 21 साल। अब सुर्खियों मे आया कुछ ऐसा


वहीं अब एक बार फिर इमरान खान शादी के मूड में हैं। बीते दिनों ब्रिटेन दौरे के दौरान इन्होंने इस ओर इशारा किया। इसको लेकर खुद इनका कहना है कि इनका शादी का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। वहीं ये हो सकता है कि तीसरी शादी उनके लिए लकी साबित हो। यहां याद दिला दें कि इन शादियों के अलावा कई अफेयर्स को लेकर भी ये अक्सर सुर्खियों में बने रहे हैं। अफेयर भी रहा काफी चर्चा में

इस क्रम में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का नाम भी शामिल है। अपने इस अफेयर का जिक्र इन्होंने खुद अपनी बायोग्राफी में किया है। इसमें इन्होंने बताया है कि 1975 में दोनों एकसाथ ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी में पढ़ा करते थे। उस समय बेनजीर भुट्टो की उम्र सिर्फ 21 साल थी। दोनों एकदूसरे के काफी करीब भी थे। इसके बावजूद कुछ कारणों से दोनों का साथ ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका।Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma