भारत प्रशासित कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में अब व्हाट्स ऐप न्यूज़ ग्रुप का रजिस्ट्रेशन ज़रूरी कर दिया गया।


कुपवाड़ा के ज़िलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। इसमें न्यूज़ ग्रुप चलाने वाले सभी एडमिनिस्ट्रेटर्स को दस दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा गया है।दरअसल कश्मीर के अलावा देश के कई हिस्सों में अक्सर पत्रकार ख़बरें साझा करने के लिए ग्रुप बना लेते हैं, कई बार इसमें प्रशासनिक अधिकारियों को भी शामिल कर लिया जाता है।कश्मीर में कई न्यूज़ व्हाट्स ऐप ग्रुप हैं। इनमें ग्रेटर विज़न न्यूज़ ग्रुप, सिटी एफ़एम जेके नाइन, एनएनआई प्रमुख हैं।हंदवाड़ा की घटना के बाद से ही कश्मीर पुलिस इन व्हाट्स ऐप ग्रुप को लेकर फ़िक्रमंद है।उसका आरोप है कि कुछ व्हाट्स ऐप ग्रुप पर अफ़वाहें फैलाई गईं।

Posted By: Satyendra Kumar Singh