पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीनी सैनिकों के साथ विवाद के बावजूद भारतीय सैनिकों ने बुधवार को उत्तरी सिक्किम में एलएसी पर राह भटके तीन चीनी नागरिकों की मदद की। उन्होंने न सिर्फ चीनी नागरिकों की कार ठीक की बल्कि उन्हें भोजन भी कराया और उन्हें मेडिकल सहायता देकर उनकी जान भी बचाई।


नई दिल्ली (पीटीआई)। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में 17,500 फुट की ऊंचाई पर भारतीय सैनिकों ने चीनी नागरिकों को गर्म कपड़े दिए। उन्हें ऑक्सीजन भी मुहैया कराई। रास्ता भटके तीन नागरिकों में एक महिला भी थी। भारतीय सैनिकों ने उन्हें रास्ता दिखा कर उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद भी की।भारतीय सेना का जताया आभारसेना ने कहा कि रास्ता भटकने पर शून्य से नीचे तापमान की वजह से चीनी नागरिकों को लगा कि अब उनकी जान जाने वाली है। तभी भारतीय सैनिक वहां पहुंच गए। उन्होंने चीनी नागरिकों को तत्काल ऑक्सीजन सहित अन्य मदद दी गई। गंतव्य पहुंचने पर चीनी नागरिकों ने भारतीय सेना का धन्यवाद दिया और रास्ता दिखाने के लिए आभार भी जताया।

Posted By: Satyendra Kumar Singh