जब भी दुनिया की महंगी इमारतों की बात होती है तो अधिकांश लोग मुकेश अंबानी की एंटीलिया का नाम लेते है। उनकी इस इमारत को बनाने में करीब 11000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जबकि हकीकत यह है कि दुनिया में इससे महंगी इमारते भी मौजूद हैं। जिनको बनाने में 500 लाख करोड़ से भी ज्यादा रुपये खर्च हुए हैं। है। शायद आप यह पढ़कर हैरान हो रहे होंगे। आइए यहां पर पढ़ें दुनिया की ये 5 सबसे महंगी इमारते के बारे में...


मस्जिद अल हरम: इसमे पहले नंबर पर सऊदी अरब की मस्जिद अल हरम है। इस मस्जिद को बनाने में 600 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा खर्च हुए थे। रिजॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोस: सिंगापुर का रिजॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोस भी दुनिया की महंगी इमारतों में शामिल है। इसे बनाने में करीब 44 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए थे। द कॉस्पोमोलिटिन: लॉस वेगस में बना द कॉस्पोमोलिटिन एक शानदान होटल है। इस इमारत को बनाने में लगभग 26 हजार करोड़ रुपये का खर्च आया था।

Business News inextlive from Business News Desk

Posted By: Shweta Mishra