भारत में पिछले 24 घंटे में रिकाॅर्ड 78 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। एक दिन में ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 35 लाख के पार हो गई है।

नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटो में 78,761 नए मामले सामने आए हैं वहीं 948 लोगों की जान चली गई। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 35 लाख के पार हो गया। मंत्रालय ने कहा कि देश में COVID-19 टैली 35,42,734 है।

India's #COVID19 case tally crosses 35 lakh mark with a spike of 78,761 new cases & 948 deaths in the last 24 hours.
COVID-19 case tally in the country stands at 35,42,734 including 7,65,302 active cases, 27,13,934 cured/discharged/migrated & 63,498 deaths: Health Ministry pic.twitter.com/Nx66Q72yQp

— ANI (@ANI) August 30, 2020

63 हजार से ज्यादा लोगों की गई जान
मामलों की कुल संख्या में 7,65,302 सक्रिय मामले है जबकि 27,13,934 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 63,498 पहुंच गई। महाराष्ट्र में 1,85,467 सक्रिय मामले हो गए हैं और यह देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है जहां 97,681 सक्रिय मामले हैं। मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में कुल 14,040 सक्रिय मामले दर्ज किए गए जबकि कर्नाटक में 86,465 सक्रिय COVID-19 मामले दर्ज किए गए। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, शनिवार तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 4,14,61,636 है, जिनमें कल 10,55,027 नमूने शामिल हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari